MP News: मध्यप्रदेश में शिक्षकों के वेतन से कटौती का प्रस्ताव, कल्याण योजनाओं पर मचा विवाद

MP News: मध्यप्रदेश में शिक्षकों के वेतन से कटौती का प्रस्ताव, कल्याण योजनाओं पर मचा विवाद

MP News: मध्यप्रदेश में शिक्षकों के वेतन से कटौती का प्रस्ताव, कल्याण योजनाओं पर मचा विवाद

MP News: मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में एक नया प्रस्ताव सामने आया है, जिसके तहत शिक्षकों के वेतन से राशि काटकर उनके लिए कल्याण योजनाएं संचालित करने की योजना बनाई जा रही है। इसको लेकर शिक्षकों में असंतोष देखा जा रहा है।

26 मई को संगठनों की अहम बैठक

लोक शिक्षण आयुक्त ने 15 शिक्षक संगठनों को पत्र भेजकर 26 मई को बैठक के लिए आमंत्रित किया है। इस बैठक में शिक्षकों के वेतन से अंशदान की कटौती को लेकर सहमति और सुझाव लिए जाएंगे।

पहले ही तय हो चुका है निर्णय

जानकारी के अनुसार, स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में गठित शिक्षक कल्याण प्रतिष्ठान की राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक में पहले ही यह निर्णय लिया गया था कि कल्याण योजनाओं के लिए शिक्षकों से वार्षिक अंशदान लिया जाएगा।

कर्मचारियों और संगठनों का विरोध

इस प्रस्ताव को लेकर कर्मचारी संगठनों में विरोध शुरू हो गया है। उनका कहना है कि शिक्षकों के हित में निर्णय सरकार को स्वयं लेना चाहिए, वेतन से कटौती उचित नहीं है, खासकर जब पहले से ही वेतन और सुविधाओं को लेकर समस्याएं बनी हुई हैं, उधर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 मई को प्रमुख कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसमें कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों पर चर्चा किए जाने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : MP News: भोपाल ट्विशा शर्मा केस में सियासी हलचल, पूर्व जज गिरिवाला सिंह पद से हटाई गईं

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें