MP News: भोपाल ट्विशा शर्मा केस में सियासी हलचल, पूर्व जज गिरिवाला सिंह पद से हटाई गईं
MP News: भोपाल में ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में परिवार लगातार न्याय और दोबारा पोस्टमार्टम की मांग कर रहा है। इस संबंध में दायर याचिका को जिला कोर्ट ने खारिज कर दिया है, जिसके बाद परिवार ने हाईकोर्ट का रुख किया है।
पूर्व जज गिरिवाला सिंह पर बड़ी कार्रवाई
इसी बीच मामले से जुड़ी एक बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई सामने आई है, जिसमें पूर्व जज और भोपाल जिला उपभोक्ता आयोग की अध्यक्ष गिरिवाला सिंह को उनके पद से हटा दिया गया है, खाद्य विभाग की ओर से यह आदेश जारी किया गया है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद राजपूत ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए जानकारी साझा की है। विभाग ने राज्य उपभोक्ता आयोग को पत्र भी भेजा है।
जांच और रिपोर्ट के निर्देश
उप सचिव मध्यप्रदेश शासन ने राज्य उपभोक्ता आयोग के रजिस्ट्रार को पत्र लिखकर नियम 2020 के तहत जांच कर शीघ्र रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। इसमें पद से हटाने संबंधी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया का उल्लेख किया गया है।
दहेज प्रताड़ना केस से जुड़ा मामला
बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला दहेज प्रताड़ना केस से जुड़ा है, जो भोपाल के कटारा हिल्स थाने में दर्ज है। पूर्व जज फिलहाल जमानत पर बाहर हैं और मामले की जांच प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है।
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा के मुहरवा गांव में मां-बेटी पर टांगी से जानलेवा हमला, पुरानी रंजिश में वारदात
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
