MP News: एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मौत मामला: CBI जांच और दोबारा पोस्टमॉर्टम होगा, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
MP News: एक्ट्रेस और मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में बड़ा मोड़ आ गया है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने ट्विशा की डेडबॉडी का सेकंड पोस्टमॉर्टम कराने के आदेश दिए हैं। साथ ही मामले की जांच सीबीआई से कराने पर भी सहमति बन गई है। राज्य सरकार ने कोर्ट में इस पर सहमति जताई है।

मुख्यमंत्री ने दिया था भरोसा
हाल ही में ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा रिटायर्ड सैनिकों के साथ मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया था। उन्होंने कहा था कि यदि कोर्ट दोबारा पोस्टमॉर्टम के आदेश देता है तो सरकार पार्थिव शरीर को दिल्ली AIIMS तक पहुंचाने की व्यवस्था भी करेगी।
जमानत पर हाईकोर्ट में सुनवाई
मामले में ट्विशा के पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई जारी है। सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता प्रशांत सिंह ने केस डायरी पेश करने के लिए समय मांगा, जिसके बाद अदालत ने सुनवाई लंच तक स्थगित कर दी। मामले की सुनवाई जस्टिस ए.के. सिंह की वैकेशन बेंच में हो रही है।

पिता ने लगाए गंभीर आरोप
ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने आरोप लगाया है कि समर्थ सिंह जुलाई 2023 से अगस्त 2025 तक मध्य प्रदेश सरकार में लीगल एडवाइजर रह चुका है और फरारी के दौरान केस को प्रभावित कर रहा है। उन्होंने कटारा हिल्स थाना प्रभारी सुनील दुबे को हटाने की मांग करते हुए पुलिस कमिश्नर को पत्र भी लिखा है।
जांच पर उठे सवाल
परिवार का आरोप है कि पुलिस ने शव के सुपुर्दगीनामा पर जबरन हस्ताक्षर करवाए, जबकि उन्होंने बॉडी ली ही नहीं थी। नवनिधि शर्मा का कहना है कि एफआईआर दर्ज करने में भी देरी की गई और पुलिस शुरुआत से ही एक पक्ष की तरह काम कर रही है।
चाचा ने कहा- सबूत मिटाए जा रहे
ट्विशा के चाचा लोकेश शर्मा ने आरोप लगाया कि शासन-प्रशासन आरोपी पक्ष के साथ मिला हुआ है। उनका कहना है कि अब तक क्राइम सीन को सील नहीं किया गया और घर खुला होने की वजह से सबूत मिटाए जा रहे हैं, भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने कहा कि मामले की जांच पूरी निष्पक्षता के साथ की जा रही है। उन्होंने बताया कि पूर्व रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को तीन नोटिस जारी किए गए हैं, लेकिन अब तक उन्होंने जांच में सहयोग नहीं किया है।
समर्थ पक्ष ने रिश्तों को बताया सामान्य
वहीं समर्थ सिंह के वकील मृगेंद्र सिंह ने कहा कि ट्विशा परिवार की इकलौती बहू थी और उसके संबंध पति व सास के साथ सौहार्दपूर्ण थे। उन्होंने कहा कि नई शादी में छोटे-मोटे मतभेद सामान्य बात हैं और दोनों परिवारों के बीच तालमेल बैठाने की प्रक्रिया चल रही थी।
यह भी पढ़ें : MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा ऐलान, मध्य प्रदेश में 5206 नई बसें चलेंगी
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
