MP News: मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव 2026: दिग्विजय सिंह की विदाई के बाद किसे मिलेगा मौका? कांग्रेस और बीजेपी में तेज हुई सियासी हलचल

MP News: मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव 2026: दिग्विजय सिंह की विदाई के बाद किसे मिलेगा मौका? कांग्रेस और बीजेपी में तेज हुई सियासी हलचल

MP News: मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव 2026: दिग्विजय सिंह की विदाई के बाद किसे मिलेगा मौका? कांग्रेस और बीजेपी में तेज हुई सियासी हलचल

MP News: मध्य प्रदेश की राजनीति में राज्यसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। चुनाव आयोग ने 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मध्य प्रदेश में 3 सीटों पर 18 जून को मतदान होगा। इनमें बीजेपी सांसद जॉर्ज कुरियन और सुमेर सिंह सोलंकी के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का कार्यकाल भी खत्म हो रहा है। सबसे ज्यादा चर्चा दिग्विजय सिंह की सीट को लेकर हो रही है, क्योंकि उन्होंने खुद दोबारा राज्यसभा नहीं जाने के संकेत दिए हैं।

दिग्विजय सिंह की जगह कौन?

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने साफ कर दिया है कि वह कार्यकाल खत्म होने के बाद राज्यसभा के लिए दावेदारी नहीं करेंगे। उनके इस बयान के बाद कांग्रेस में नए चेहरे की तलाश तेज हो गई है।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का नाम चर्चा में जरूर आया, लेकिन पार्टी के अंदर ही कई नेता नए चेहरे को मौका देने की बात कर रहे हैं। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का नाम भी सामने आया, लेकिन उन्होंने खुद राज्यसभा जाने की संभावना से इनकार कर दिया।

इन नेताओं के नाम चर्चा में

राज्यसभा की संभावित दावेदारी में कई बड़े नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं।
कमलेश्वर पटेल
ओबीसी वर्ग से आने वाले पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल संगठन में मजबूत पकड़ रखते हैं और कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य भी हैं।
सज्जन सिंह वर्मा
पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने खुलकर कहा है कि यदि पार्टी मौका देती है तो वे राज्यसभा जाने के लिए तैयार हैं।
मीनाक्षी नटराजन
सूत्रों की मानें तो कांग्रेस हाईकमान मीनाक्षी नटराजन को मध्य प्रदेश से राज्यसभा भेजने पर विचार कर रहा है।
अरुण यादव
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव का नाम भी राजनीतिक गलियारों में चर्चा में बना हुआ है।

बीजेपी की नजर तीनों सीटों पर

मध्य प्रदेश की 11 राज्यसभा सीटों में फिलहाल 8 बीजेपी और 3 कांग्रेस के पास हैं। इस बार जिन 3 सीटों पर चुनाव होना है, उनमें से 2 सीटें बीजेपी के खाते में हैं, सूत्रों के मुताबिक बीजेपी इस बार तीनों सीटों पर उम्मीदवार उतारने की रणनीति बना सकती है। हालांकि तीसरी सीट जीतने के लिए पार्टी को क्रॉस वोटिंग या अतिरिक्त समर्थन की जरूरत पड़ सकती है।

चुनाव प्रक्रिया का पूरा शेड्यूल

• 8 जून 2026 — नामांकन की आखिरी तारीख
• 9 जून 2026 — नामांकन पत्रों की जांच
• 11 जून 2026 — नाम वापस लेने की अंतिम तारीख
• 18 जून 2026 — मतदान और उसी दिन मतगणना

यह भी पढ़ें : MP News: एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मौत मामला: CBI जांच और दोबारा पोस्टमॉर्टम होगा, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें