MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा ऐलान, मध्य प्रदेश में 5206 नई बसें चलेंगी
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सुगम परिवहन सेवा योजना को लेकर बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के आम नागरिकों को सुरक्षित, सुगम और सुलभ परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से जल्द ही “सुगम परिवहन सेवा योजना” शुरू की जाएगी।
दो चरणों में लागू होगी योजना
मुख्यमंत्री ने बताया कि यह महत्वाकांक्षी योजना दो चरणों में लागू की जाएगी। योजना के तहत प्रदेश को 7 परिवहन क्षेत्रों में बांटा गया है, जिनमें इंदौर, उज्जैन, भोपाल (नर्मदापुरम सहित), जबलपुर, सागर, ग्वालियर (चंबल सहित) और रीवा (शहडोल सहित) शामिल हैं। पहले चरण के लिए विभागीय अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

1164 मार्गों पर दौड़ेंगी 5206 बसें
सरकार की योजना के अनुसार पहले चरण में कुल 5,206 बसों का संचालन किया जाएगा। ये बसें प्रदेश के 1,164 मार्गों पर अगले दो वर्षों में चलाई जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर कनेक्टिविटी देने और लोगों को संस्थागत लोक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार तेजी से काम कर रही है।
हर क्षेत्र में तय की गई बसों की संख्या
योजना के तहत इंदौर क्षेत्र में 121 मार्गों पर 608 बसें, उज्जैन क्षेत्र में 120 मार्गों पर 371 बसें और भोपाल क्षेत्र में 104 मार्गों पर 398 बसें चलाई जाएंगी। इसी तरह अन्य क्षेत्रों में भी चरणबद्ध तरीके से बसों का संचालन किया जाएगा।
आधुनिक सिस्टम पर फोकस
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना में महिला सुरक्षा और यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। सभी बसों की निगरानी के लिए आधुनिक इंटेलीजेंट ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही योजना के अंतर्गत चलने वाली सभी बसों का रंग एक समान रखा जाएगा, ताकि उन्हें आसानी से पहचाना जा सके।
सामाजिक और आर्थिक विकास को मिलेगा बढ़ावा
सीएम मोहन यादव ने कहा कि मजबूत लोक परिवहन केवल यात्रा का साधन नहीं बल्कि प्रदेश के सामाजिक और आर्थिक विकास की जीवन रेखा है। इस योजना से ग्रामीण क्षेत्रों को शहरों से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और लोगों की यात्रा अधिक आसान और सुरक्षित बनेगी।
यह भी पढ़ें : National News: SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर: 23 से 28 मई तक लगातार 6 दिन प्रभावित रह सकती हैं बैंक सेवाएं
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
