CG News: खाद गबन मामले में बड़ी कार्रवाई, मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर शाखा प्रबंधक निलंबित

CG News: खाद गबन मामले में बड़ी कार्रवाई, मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर शाखा प्रबंधक निलंबित

CG News: खाद गबन मामले में बड़ी कार्रवाई, मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर शाखा प्रबंधक निलंबित

CG News: छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के दौरान भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सरकार लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। अब कोरिया जिले में खाद वितरण में गबन और अनियमितता के मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जिला सहकारी बैंक ने प्रभारी शाखा प्रबंधक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

क्या है पूरा मामला?

कोरिया जिले की जिल्दा समिति, खड़गंवा में खाद वितरण से जुड़ी गड़बड़ी और गबन की शिकायतें सामने आई थीं, मामले की समीक्षा और जांच के दौरान यह पाया गया कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने में गंभीर लापरवाही बरती गई। इसके बाद सरकार ने सख्त रुख अपनाया और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

Raipur:मुख्यमंत्री साय ने कहा- 'मन की बात' में छत्तीसगढ़ का निरंतर जिक्र  गौरव की बात, बढ़ता है जनता का मनोबल - Raipur: Chief Minister Sai Said That  Continuous Mention Of ...

किस अधिकारी पर हुई कार्रवाई?

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित अंबिकापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सहायक लेखापाल और प्रभारी शाखा प्रबंधक कल्लु प्रसाद मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया, निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय शाखा बैकुंठपुर, जिला कोरिया निर्धारित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने दिखाया सख्त रुख

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने साफ संकेत दिए हैं कि भ्रष्टाचार और लापरवाही के मामलों में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी, सुशासन तिहार के दौरान मिल रही शिकायतों पर सरकार लगातार त्वरित कार्रवाई कर रही है और जिम्मेदार अधिकारियों पर जवाबदेही तय की जा रही है, राज्य सरकार का कहना है कि प्रदेश में पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन स्थापित करना उसकी प्राथमिकता है, इसी वजह से शिकायत सामने आते ही प्रशासनिक और संस्थागत स्तर पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है, ताकि आम जनता का भरोसा शासन पर और मजबूत हो सके।

यह भी पढ़ें : MP News: पेट्रोल-डीजल बिक्री पर नई पाबंदी, तय सीमा से ज्यादा तेल देने पर होगी कार्रवाई

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें