CG News: सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री साय का सख्त एक्शन, लापरवाही पर सहायक आयुक्त सस्पेंड
CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सुशासन तिहार के दौरान सख्त और एक्शन मोड वाला अंदाज देखने को मिला। कोरिया जिले में आयोजित चौपाल के दौरान शिकायत मिलने पर मुख्यमंत्री ने सहायक आयुक्त सहकारी संस्थाएं को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने के निर्देश दे दिए। इसके साथ ही उन्होंने शिक्षा व्यवस्था और प्रधानमंत्री आवास योजना की धीमी प्रगति पर भी नाराजगी जताई।
शिकायत मिलते ही बड़ा एक्शन
सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री को सहायक आयुक्त सहकारी संस्थाएं आयुष प्रताप सिंह के खिलाफ कार्य में लापरवाही की कई शिकायतें मिलीं, मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई और मौके पर ही तत्काल निलंबन के निर्देश जारी कर दिए। मुख्यमंत्री के इस फैसले के बाद प्रशासनिक अमले में हलचल तेज हो गई।
![]()
योजना में तेजी लाने के निर्देश
मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों को लेकर भी अधिकारियों को निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों के आवास निर्माण कार्यों को जल्द पूरा कराया जाए ताकि लोगों को समय पर योजना का लाभ मिल सके, चौपाल के दौरान मुख्यमंत्री ने जिले के परीक्षा परिणामों को लेकर भी नाराजगी जाहिर की, उन्होंने कहा कि शिक्षा के परिणाम अपेक्षा के अनुरूप नहीं हैं, जो चिंता का विषय है। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को शिक्षा सुधार के लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए।
“शिक्षा की गुणवत्ता सुधारना प्राथमिकता”
मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता सुधारना सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए जमीनी स्तर पर ठोस प्रयास किए जाने चाहिए, उन्होंने अधिकारियों से स्कूलों की नियमित मॉनिटरिंग और छात्रों के बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रभावी रणनीति बनाने को कहा, सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री ने आम लोगों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए, मुख्यमंत्री के सख्त रुख से साफ संकेत मिला कि लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर सरकार अब सीधे कार्रवाई करेगी।
यह भी पढ़ें : CG News: खाद गबन मामले में बड़ी कार्रवाई, मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर शाखा प्रबंधक निलंबित
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
