CG News: सुशासन तिहार 2026: मुख्यमंत्री साय ने ‘बिजली बिल भुगतान समाधान योजना’ के तहत दी बड़ी राहत
CG News: रायपुर के बलौदाबाजार जिले के करहीबाजार में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के समाधान शिविर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने हितग्राहियों से सीधे संवाद कर विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ की जानकारी ली।

बिजली बिल भुगतान योजना से मिली बड़ी राहत
शिविर में मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 के तहत कई उपभोक्ताओं को बिजली बिल में राहत दी गई। लाभार्थियों ने बताया कि इस योजना से उन्हें आर्थिक राहत मिली है और लंबे समय से बकाया बिजली बिल का बोझ काफी कम हुआ है, इस योजना के तहत कई उपभोक्ताओं को अलग-अलग राशि की छूट दी गई। ग्राम बिटकुली के आशाराम को 11,625 रुपये, बाबूलाल को 14,922 रुपये, जगदीश को 9,832 रुपये, बुधयारिन को 8,467 रुपये और चोवाराम को 13,325 रुपये की राहत प्रदान की गई।
हितग्राहियों ने जताया आभार
लाभार्थियों ने बताया कि पहले बढ़े हुए बिजली बिल के कारण आर्थिक परेशानी होती थी, लेकिन अब इस योजना से बड़ी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि अब वे बिना किसी अतिरिक्त बोझ के नियमित रूप से बिजली बिल का भुगतान कर पा रहे हैं, मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य जनता की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान करना है। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार जनकल्याणकारी योजनाओं के जरिए समाज के हर वर्ग तक सहायता पहुंचाने का काम कर रही है।
यह भी पढ़ें : MP News: उज्जैन में 6-7 बदमाशों ने डीजे ऑपरेटर को घेरकर पीटा, वीडियो वायरल, 4 आरोपी हिरासत में
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
