MP News: भोपाल में ट्विशा शर्मा मौत मामला: आखिरी मेकअप का CCTV सामने, पति समर्थ सिंह से होगी गहन पूछताछ
MP News: भोपाल में एक्ट्रेस और मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। मौत से पहले का ट्विशा का आखिरी CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें वह ससुराल के पास स्थित एक ब्यूटी पार्लर में मेकअप करवाती नजर आ रही हैं। वीडियो में ट्विशा सामान्य और रिलैक्स दिखाई दे रही है। पुलिस ने इस फुटेज को जांच के लिए जब्त कर लिया है।
ससुराल से 100 मीटर दूर था ब्यूटी पार्लर
जानकारी के मुताबिक यह ब्यूटी पार्लर ट्विशा के कटारा हिल्स स्थित ससुराल से महज 100 मीटर दूर है। वहीं, पुलिस को उस कमरे की तस्वीरें भी मिली हैं जहां ट्विशा की डेडबॉडी बरामद हुई थी, जांच में सामने आया है कि ट्विशा ने 12 मई की सुबह भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस में रिजर्वेशन कराया था। वह 15 मई को अजमेर जाने वाली थी, जहां उसके भाई मेजर हर्षित शर्मा की पोस्टिंग है।
![]()
पति समर्थ सिंह भोपाल लाया गया
शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे पुलिस ट्विशा के पति समर्थ सिंह को जबलपुर से भोपाल लेकर पहुंची। फिलहाल उसे कटारा हिल्स थाने में रखा गया है। मेडिकल परीक्षण के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। थाने के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
12 मई को हुई थी संदिग्ध मौत
31 वर्षीय ट्विशा शर्मा की 12 मई को ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। ससुराल पक्ष ने इसे आत्महत्या बताया था, जबकि मायके वालों ने पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है, मामले में ट्विशा की कथित वॉट्सएप चैट भी वायरल हुई है, जिसमें उसने अपनी मां को लिखा था- “मुझे बहुत घुटन हो रही है मां… ये लोग न रोने देंगे, न हंसने की वजह देंगे।”

पुलिस मांगेगी 7 दिन की रिमांड
भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस कोर्ट से समर्थ सिंह की 7 दिन की रिमांड मांगेगी। उससे घटना वाली रात, पारिवारिक विवाद, मोबाइल चैट, कॉल डिटेल और फरारी के दौरान की गतिविधियों को लेकर पूछताछ की जाएगी।
फरारी के दौरान बदला हुलिया
पुलिस के अनुसार पहचान छिपाने के लिए समर्थ सिंह ने अपना हुलिया बदल लिया था। वह हल्की दाढ़ी, कैप और मास्क में नजर आया। आमतौर पर फॉर्मल लुक में रहने वाला समर्थ इस बार कैजुअल कपड़ों में दिखाई दिया, पुलिस कमिश्नर ने बताया कि ट्विशा की सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को तीन बार नोटिस भेजा जा चुका है, लेकिन वे पूछताछ में शामिल नहीं हुईं। उनकी अग्रिम जमानत रद्द कराने के लिए कोर्ट में आवेदन दिया गया है।
BCI ने सस्पेंड किया वकालत लाइसेंस
बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने समर्थ सिंह का वकालत का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। आदेश BCI चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा ने जारी किए, ट्विशा के जीजा सौरभ शर्मा ने आरोप लगाया कि आरोपी रसूखदार हैं और उन्हें पुलिस संरक्षण मिला हुआ था। उन्होंने दावा किया कि समर्थ का सरेंडर पूरी तरह “स्क्रिप्टेड” था और भोपाल पुलिस ने मामले में ढिलाई बरती।
हाईकोर्ट में भी सुनवाई जारी
जबलपुर हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान समर्थ सिंह की ओर से ट्विशा का शव सौंपने की मांग की गई थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। वहीं, ट्विशा के पिता ने सास गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द करने की मांग की है।
यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी के सोन घड़ियाल अभ्यारण्य में वन्यजीव से खिलवाड़, युवकों का वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
