MP News: 9 दिनों में तीसरी बार महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, मध्य प्रदेश के कई शहरों में कीमतें 113 रुपए के पार

MP News: 9 दिनों में तीसरी बार महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, मध्य प्रदेश के कई शहरों में कीमतें 113 रुपए के पार

MP News: 9 दिनों में तीसरी बार महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, मध्य प्रदेश के कई शहरों में कीमतें 113 रुपए के पार

MP News: देशभर में पेट्रोलियम कंपनियों ने 9 दिनों के भीतर तीसरी बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं। शनिवार को पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। इसके बाद मध्य प्रदेश समेत देशभर में ईंधन की कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिला है।

9 दिन में करीब 5 रुपए महंगा हुआ ईंधन

इस महीने अब तक पेट्रोल-डीजल के दाम तीन बार बढ़ चुके हैं। 15 मई को पहली बार सरकार ने 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद 19 मई को 90 पैसे प्रति लीटर और अब तीसरी बार फिर कीमतें बढ़ाई गई हैं। लगातार बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल-डीजल करीब 5 रुपए प्रति लीटर तक महंगा हो चुका है।

Petrol Diesel Price; Delhi Rajasthan | Mumbai Bhopal Fuel Rates Today

प्रमुख शहरों में नए रेट

मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें लागू हो गई हैं।
• भोपाल में पेट्रोल 111.71 और डीजल 96.85 रुपए प्रति लीटर
• इंदौर में पेट्रोल 111.85 और डीजल 96.92 रुपए
• जबलपुर में पेट्रोल 112.18 और डीजल 97.32 रुपए
• ग्वालियर में पेट्रोल 111.63 और डीजल 96.80 रुपए
• उज्जैन में पेट्रोल 112.10 और डीजल 97.21 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है।

रीवा-सीधी में 113 रुपए के पार पेट्रोल

प्रदेश के कई जिलों में पेट्रोल की कीमत 113 रुपए प्रति लीटर से ऊपर पहुंच गई है। रीवा, सीधी, पांढुर्णा, पन्ना और उमरिया में पेट्रोल 113.18 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है, इसके अलावा मऊगंज, अलीराजपुर, बालाघाट, श्योपुर, बुरहानपुर, मैहर, मंडला, डिंडौरी, शहडोल और अनूपपुर में भी पेट्रोल 113 रुपए के करीब पहुंच चुका है।

अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर

विशेषज्ञों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी इसकी बड़ी वजह है। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के कारण क्रूड ऑयल की कीमतें 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं, तेल कंपनियों पर बढ़ते दबाव के चलते कीमतों में लगातार इजाफा किया जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में हालात ऐसे ही बने रहे, तो आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल के दाम और बढ़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें : MP News: भोपाल में ट्विशा शर्मा मौत मामला: आखिरी मेकअप का CCTV सामने, पति समर्थ सिंह से होगी गहन पूछताछ

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें