MP News: ट्विशा शर्मा मौत मामला: गिरफ्तारी के बाद समर्थ सिंह पर BCI का बड़ा फैसला, वकालत पर लगी रोक

MP News: ट्विशा शर्मा मौत मामला: गिरफ्तारी के बाद समर्थ सिंह पर BCI का बड़ा फैसला, वकालत पर लगी रोक

MP News: ट्विशा शर्मा मौत मामला: गिरफ्तारी के बाद समर्थ सिंह पर BCI का बड़ा फैसला, वकालत पर लगी रोक

MP News: भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह की गिरफ्तारी के बाद बड़ा एक्शन लिया गया है। ‘बार काउंसिल ऑफ इंडिया’ (BCI) ने समर्थ सिंह का बार लाइसेंस तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। अब वह अगले आदेश तक वकालत नहीं कर सकेगा।

ट्विशा शर्मा केस : पुलिस ने भी कोर्ट में माना- गिरिबाला सिंह प्रभावशाली,  सबूत प्रभावित होने की आशंका

BCI अध्यक्ष ने जारी किया आदेश

जानकारी के मुताबिक बीसीआई अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि अधिवक्ता समर्थ सिंह को तत्काल प्रभाव से वकालत करने से निलंबित किया जाता है। यह कार्रवाई अंतिम अनुशासनात्मक निर्णय होने तक लागू रहेगी।

जबलपुर कोर्ट में करना चाहता था सरेंडर

आरोपी समर्थ सिंह जबलपुर जिला कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा था, लेकिन कोर्ट ने उसका सरेंडर स्वीकार नहीं किया। इसके बाद भोपाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि ट्विशा शर्मा की मौत के बाद से ही समर्थ फरार चल रहा था।

पुलिस ने बढ़ाया था इनाम

भोपाल police ने समर्थ सिंह पर पहले 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था, जिसे बाद में बढ़ाकर 30 हजार रुपए कर दिया गया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी, समर्थ सिंह और उसकी मां गिरिबाला सिंह ने अंतरिम जमानत याचिका दायर की थी। कोर्ट ने गिरिबाला सिंह को राहत देते हुए जमानत दे दी, लेकिन समर्थ सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी गई।

दोबारा पोस्टमार्टम के आदेश

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने ट्विशा शर्मा के परिजनों की मांग पर दोबारा पोस्टमार्टम कराने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने निर्देश दिया है कि शव को सुरक्षित रखा जाए और दिल्ली AIIMS के डॉक्टर भोपाल AIIMS पहुंचकर पोस्टमार्टम करेंगे, ट्विशा शर्मा की 12 मई को भोपाल स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। ससुराल पक्ष ने इसे आत्महत्या बताया था, जबकि मायके वालों ने पति और सास पर हत्या के आरोप लगाए हैं। मामले की जांच अब कई एंगल से की जा रही है।

यह भी पढ़ें : MP News: मध्य प्रदेश में लू का प्रकोप तेज, 42 जिलों में अलर्ट जारी; नौतपा के साथ और बढ़ेगी गर्मी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें