MP News: छतरपुर में घरेलू विवाद ने लिया खतरनाक मोड़, गुस्साई पत्नी ने पति को खौलती सब्जी से झुलसाया

MP News: छतरपुर में घरेलू विवाद ने लिया खतरनाक मोड़, गुस्साई पत्नी ने पति को खौलती सब्जी से झुलसाया

MP News: छतरपुर में घरेलू विवाद ने लिया खतरनाक मोड़, गुस्साई पत्नी ने पति को खौलती सब्जी से झुलसाया

MP News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां बाजना क्षेत्र के जसगुंवा कला गांव में पति-पत्नी के बीच मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्साई पत्नी ने अपने पति पर खौलती हुई सब्जी उड़ेल दी। घटना में पति गंभीर रूप से झुलस गया है और उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Chhatarpur News

रोटी मांगने पर हुआ विवाद

पीड़ित पति ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी का काम करता है। रोज की तरह रात में काम से लौटने के बाद उसने पत्नी से खाना मांगा। खाना परोसने में थोड़ी देर होने पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

गुस्से में पत्नी ने उठाया खतरनाक कदम

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने गुस्से में गैस पर रखी खौलती हुई सब्जी का भगोना उठाकर पति के ऊपर उड़ेल दिया। गर्म सब्जी गिरने से पति का चेहरा, गर्दन, सीना और दाहिना हाथ बुरी तरह झुलस गया।

पड़ोसियों ने पहुंचाया अस्पताल

घटना के बाद घायल पति की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों ने उसे तुरंत बिजावर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

30 प्रतिशत तक झुलसा पति

जिला अस्पताल के बर्न वार्ड के डॉक्टरों के अनुसार पीड़ित करीब 30 प्रतिशत तक झुलस गया है। फिलहाल उसका इलाज जारी है, मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : MP News: ट्विशा शर्मा मौत मामला: गिरफ्तारी के बाद समर्थ सिंह पर BCI का बड़ा फैसला, वकालत पर लगी रोक

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें