National News: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का Insta अकाउंट हैक? वेबसाइट भी डाउन होने का दावा

National News: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का Insta अकाउंट हैक? वेबसाइट भी डाउन होने का दावा

National News: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का Insta अकाउंट हैक? वेबसाइट भी डाउन होने का दावा

National News: सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ यानी CJP ने दावा किया है कि उसका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया गया है। पार्टी ने शनिवार सुबह X पर पोस्ट करते हुए कहा कि वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को एक्सेस नहीं कर पा रही है। इसके कुछ घंटे बाद पार्टी ने यह भी दावा किया कि उसकी वेबसाइट भी डाउन कर दी गई है।

“सरकार कॉकरोच से इतनी डरी क्यों है?”

दोपहर 1.14 बजे किए गए पोस्ट में CJP ने लिखा कि उनकी वेबसाइट पर 10 लाख रजिस्ट्रेशन हो चुके थे और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग वाली ऑनलाइन पिटीशन पर 6 लाख से ज्यादा साइन हो चुके हैं। पार्टी ने पोस्ट में लिखा कि, “सरकार कॉकरोच से इतनी डरी हुई क्यों है? हमारा गुनाह सिर्फ इतना है कि हम अपने बेहतर भविष्य की मांग कर रहे थे। लेकिन आप इतनी आसानी से हमसे पीछा नहीं छुड़ा सकते। कॉकरोच कभी नहीं मरते।”

Cockroach Janta Party Crackdown,'कॉकरोच जनता पार्टी' पर शिकंजा, अभिजीत  दीपके का दावा- इंस्टाग्राम पेज हैक, ट्विटर अकाउंट भी रोका गया - cockroach  janta party founder abhijeet ...

इंस्टाग्राम पर 2 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स

शनिवार दोपहर तक CJP के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2 करोड़ 20 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके थे। वहीं X पर भी इसके फॉलोअर्स की संख्या 2 लाख के पार पहुंच गई, CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दावा किया कि उन्हें वॉट्सएप पर जान से मारने की धमकियां मिली हैं। उन्होंने कथित स्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

22 मई को CJP ने ऑनलाइन पिटीशन लॉन्च कर NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की थी। पिटीशन पर लाखों लोगों ने साइन किए, 16 मई को लॉन्च हुई ‘Cockroach Janta Party’ कुछ ही दिनों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। बेरोजगारी, पेपर लीक और युवा मुद्दों को लेकर किए गए पोस्ट तेजी से शेयर होने लगे। इसके बाद इंस्टाग्राम और X पर इसके फॉलोअर्स तेजी से बढ़े।

X अकाउंट भी हुआ था ब्लॉक

21 मई को CJP का पुराना X अकाउंट ब्लॉक हो गया था। इसके बाद संगठन ने नया अकाउंट बनाकर उसका नाम “Cockroach Is Back” रखा और बायो में लिखा- “कॉकरोच मरते नहीं, 15 मई को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने सुनवाई के दौरान युवाओं को लेकर टिप्पणी की थी, जिसमें “कॉकरोच” शब्द का इस्तेमाल हुआ था। इसके बाद सोशल मीडिया पर इस शब्द को लेकर बहस शुरू हुई और CJP नाम से ऑनलाइन कैंपेन सामने आया।

कौन हैं अभिजीत दीपके?

30 वर्षीय अभिजीत दीपके महाराष्ट्र के संभाजीनगर के रहने वाले डिजिटल मीडिया स्ट्रैटजिस्ट हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने पुणे से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और फिलहाल अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी में पब्लिक रिलेशन की पढ़ाई कर रहे हैं, वे पहले अरविंद केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया कैंपेन से भी जुड़े रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में विकराल हुई गर्मी, अगले 3 दिन हीट वेव का खतरा; मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें