Sidhi News: सीधी के चुरहट में सरकारी जमीन पर कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एसडीएम की मौजूदगी में हटाया अतिक्रमण

Sidhi News: सीधी के चुरहट में सरकारी जमीन पर कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एसडीएम की मौजूदगी में हटाया अतिक्रमण

Sidhi News: सीधी के चुरहट में सरकारी जमीन पर कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एसडीएम की मौजूदगी में हटाया अतिक्रमण

Sidhi News: सीधी जिले में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। चुरहट क्षेत्र के ग्राम सलैया में रविवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। एसडीएम विकास कुमार आनंद की मौजूदगी में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जा हटाया।

सरकारी जमीन पर किया गया था कब्जा

जानकारी के मुताबिक ग्राम सलैया स्थित शासकीय आराजी खसरा क्रमांक 47 की भूमि पर अवैध कब्जा किया गया था। कुल 0.050 हेक्टेयर भूमि में से करीब 0.010 हेक्टेयर जमीन पर राजराखन तिवारी द्वारा बाड़ लगाकर कब्जा कर लिया गया था, मामले की जानकारी मिलने के बाद पटवारी हल्का सलैया ने प्रतिवेदन तैयार कर प्रशासन को सौंपा, जिसके आधार पर कार्रवाई शुरू की गई।

प्रशासन ने सरकारी जमीन को दोबारा अपने कब्जे में लिया।

नोटिस के बाद भी नहीं दिया जवाब

प्रशासन ने मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 248 के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए अतिक्रमणकारी को नोटिस जारी किया था, नोटिस मिलने के बाद आरोपी पक्ष प्रशासन के सामने उपस्थित हुआ, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं कर सका। दस्तावेजों और पटवारी प्रतिवेदन की जांच के बाद सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की पुष्टि हुई।

एसडीएम ने लगाया जुर्माना

मामले में एसडीएम विकास कुमार आनंद ने अतिक्रमणकारी पर 1 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया और तत्काल सरकारी भूमि खाली कराने के आदेश दिएम, आदेश के पालन में प्रशासनिक टीम पुलिस बल, राजस्व निरीक्षक, पटवारी और अन्य कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंची और अवैध रूप से लगाई गई बाड़ को हटवाया।

प्रशासन ने दिया सख्ती का संदेश

कार्रवाई के बाद जमीन को दोबारा शासन के कब्जे में ले लिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में सख्त संदेश गया है कि सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, एसडीएम विकास कुमार आनंद ने साफ कहा कि भविष्य में भी अतिक्रमण के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा के 4 मासूम ‘एल्बिनिज्म’ बीमारी से पीड़ित, धूप में जाते ही बंद हो जाती हैं आंखें, अंधेरे में जीने को मजबूर परिवार

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें