MP News: भोपाल में ट्विशा शर्मा मौत मामला: दिल्ली AIIMS की टीम पहुंची, CBI जांच की तैयारी तेज
MP News: भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में अब बड़ा मोड़ आ गया है। मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मंजूरी दे दी है। इसके बाद दिल्ली एम्स की विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम भोपाल पहुंच चुकी है। इस मामले में अब सीबीआई जांच की प्रक्रिया भी तेज हो गई है, जबकि मुख्य आरोपी समर्थ सिंह पुलिस रिमांड पर है।

दिल्ली AIIMS की टीम भोपाल पहुंची
हाई कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली एम्स की मेडिकल टीम शनिवार को भोपाल पहुंची। एयरपोर्ट पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने टीम को रिसीव किया, बताया जा रहा है कि भोपाल एम्स में विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में दोबारा पोस्टमार्टम किया जाएगा। इस पूरे मामले पर प्रदेशभर की नजर बनी हुई है।
11 दिनों से एम्स में रखा है शव
ट्विशा शर्मा के परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था। परिवार की मांग थी कि मामले की सीबीआई जांच कराई जाए और निष्पक्ष दोबारा पोस्टमार्टम कराया जाए, इसी वजह से पिछले 11 दिनों से ट्विशा का शव भोपाल एम्स में रखा हुआ है। पुलिस ने शव के डिकंपोज होने की बात भी कही थी, लेकिन परिवार न्याय की मांग पर अड़ा रहा।

समर्थ सिंह पुलिस रिमांड पर
शनिवार को भोपाल कोर्ट ने मामले के मुख्य आरोपी समर्थ सिंह को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया, कोर्ट के फैसले के बाद ट्विशा के परिवार ने राहत जताई है। ट्विशा के भाई हर्षित शर्मा ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सीबीआई जांच और दोबारा पोस्टमार्टम से सच्चाई सामने आएगी।
परिवार का आरोप
ट्विशा के भाई हर्षित शर्मा ने आरोपी समर्थ सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कोर्ट में पेशी के दौरान समर्थ सिंह हंस रहा था और उसके चेहरे पर पत्नी की मौत का कोई दुख दिखाई नहीं दे रहा था, परिवार का कहना है कि इस व्यवहार ने उनके संदेह को और गहरा कर दिया है।
जबलपुर हाई कोर्ट से हुई गिरफ्तारी
मुख्य आरोपी समर्थ सिंह शुक्रवार को जबलपुर हाई कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा था, लेकिन कोर्ट ने आत्मसमर्पण की अनुमति नहीं दी, इसके बाद भोपाल और जबलपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को कोर्ट परिसर से ही गिरफ्तार कर लिया। देर रात करीब दो बजे पुलिस उसे भोपाल के श्यामला हिल्स थाने लेकर पहुंची।
CBI जांच की तैयारी तेज
इससे पहले ट्विशा शर्मा के परिजनों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी, राज्य सरकार ने अब इस मामले में सीबीआई जांच के लिए औपचारिक पत्र भेज दिया है। परिवार का कहना है कि उन्हें भरोसा है कि सीबीआई जांच से पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी और ट्विशा को न्याय मिलेगा।
यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी के चुरहट में सरकारी जमीन पर कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एसडीएम की मौजूदगी में हटाया अतिक्रमण
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
