Satna News: CM मोहन यादव के दौरे में सतना एयरपोर्ट की खुली पोल, भीड़ बढ़ते ही ठप पड़ा सेंट्रल AC
Satna News: मध्य प्रदेश के सतना एयरपोर्ट में उस समय अव्यवस्था का माहौल बन गया, जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दौरे के दौरान वेटिंग हॉल का सेंट्रल एसी अचानक बंद हो गया। भीषण गर्मी और क्षमता से अधिक भीड़ के कारण एयरपोर्ट का पूरा कूलिंग सिस्टम बार-बार ट्रिप करने लगा।
50 सीटों वाले हॉल में पहुंचे 150 लोग
जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री की अगवानी के लिए एयरपोर्ट के वेटिंग हॉल में भारी संख्या में लोग पहुंच गए। जिस हॉल की क्षमता केवल 50 लोगों की है, वहां करीब 150 लोग मौजूद थे। बाहर तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा था, जबकि अंदर भीड़ और उमस के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
आनन-फानन में लगाए गए 4 जंबो कूलर
सेंट्रल एसी बंद होने के बाद एयरपोर्ट प्रबंधन ने हालात संभालने के लिए तुरंत चार जंबो कूलर मंगवाए। इसके बाद लोगों को कुछ राहत मिल सकी। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान एयरपोर्ट की इस व्यवस्था ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
छोटे विमान नहीं उतर सकते
हैरानी की बात यह है कि करीब 31 करोड़ रुपए की लागत से बने इस एयरपोर्ट पर अब तक छोटे 6 सीटर विमान भी नहीं उतर पा रहे हैं। यही वजह रही कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भोपाल से रीवा तक विमान से जाना पड़ा और वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए सतना पहुंचना पड़ा।
उद्घाटन के एक साल बाद भी अधूरे दावे
पिछले साल 31 मई को ऑनलाइन लोकार्पित हुए सतना एयरपोर्ट को लेकर बड़े-बड़े दावे किए गए थे। लेकिन एक साल बाद भी एयरपोर्ट की सुविधाएं सवालों के घेरे में हैं। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सामने आई यह तस्वीर विकास के दावों की हकीकत बयां कर रही है।
यह भी पढ़ें : MP News: भोपाल में ट्विशा शर्मा मौत मामला: AIIMS की स्पेशल टीम आज करेगी दूसरा पोस्टमार्टम, सुप्रीम कोर्ट की भी नजर
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
