MP News: सिंगरौली में CM मोहन यादव का दौरा, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का भूमिपूजन… लेकिन VIP मूवमेंट पर फूटा लोगों का गुस्सा
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर सिंगरौली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एनसीएल ग्राउंड में 1 करोड़ 14 लाख रुपए की लागत से बनने वाले स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

कई मंत्री और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
कार्यक्रम में जिले की प्रभारी मंत्री संपतिया उइके, पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राधा सिंह, सांसद राजेश मिश्रा समेत कई नेता शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने मंच से विकास कार्यों और खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने की बात कही।
कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद
भूमिपूजन कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री विंध्यनगर रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब वे हर जिले के दौरे में कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे और संगठन को मजबूत बनाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे अहम है।

पत्रकारों को रोके जाने पर नाराज़गी
मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान स्थानीय पत्रकारों में नाराज़गी भी देखने को मिली। एनसीएल ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कई पत्रकारों को अंदर जाने से रोक दिया गया। कवरेज से दूर रखे जाने को लेकर मीडिया कर्मियों ने नाराज़गी जताई।
25 मई को मनाया जाएगा स्थापना दिवस
सिंगरौली में 23 से 25 मई तक स्थापना दिवस के अवसर पर सिंगरौली महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री शाम को बैढ़न स्थित राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम में आयोजित बॉलीवुड नाइट कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
VIP कल्चर के खिलाफ सड़क पर गूंजे हॉर्न
मुख्यमंत्री मोहन यादव के काफिले के गुजरने के दौरान ट्रैफिक रोके जाने पर लोगों का गुस्सा सड़क पर दिखाई दिया। विंध्यनगर रोड पर वाहन चालकों ने एक साथ हॉर्न बजाकर VIP कल्चर का विरोध जताया। बताया गया कि मुख्यमंत्री को भाजपा कार्यालय से निकलकर एनटीपीसी विंध्यनगर जाना था, जिसके चलते शाम करीब 5 बजे ट्रैफिक रोक दिया गया था।
यह भी पढ़ें : Satna News: CM मोहन यादव के दौरे में सतना एयरपोर्ट की खुली पोल, भीड़ बढ़ते ही ठप पड़ा सेंट्रल AC
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
