CG News: सुकमा में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पहल, बुजुर्गों के घर पहुंचकर बने आयुष्मान वय वंदन कार्ड

CG News: सुकमा में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पहल, बुजुर्गों के घर पहुंचकर बने आयुष्मान वय वंदन कार्ड

CG News: सुकमा में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पहल, बुजुर्गों के घर पहुंचकर बने आयुष्मान वय वंदन कार्ड

CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में चल रहे मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान (बस्तर मुन्ने) और सुशासन तिहार के तहत सुकमा जिले में एक संवेदनशील पहल सामने आई है, इस अभियान के तहत दोरनापाल शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के घर पहुंचकर आयुष्मान वय वंदन कार्ड बनाए, जो शारीरिक रूप से चलने-फिरने में असमर्थ हैं।

 सुशासन तिहार 2026 : चलने में असमर्थ बुजुर्गों के द्वार पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, घर बैठे बन रहे आयुष्मान वय वंदन कार्ड

घर-घर पहुंची स्वास्थ्य टीम

स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीम ने ऐसे बुजुर्गों को चिन्हित किया जो स्वास्थ्य कारणों से कार्यालय तक नहीं पहुंच सकते थे, टीम ने उनके घर जाकर सभी आवश्यक दस्तावेज पूरे किए और मौके पर ही आयुष्मान वय वंदन कार्ड जारी किए, दोरनापाल निवासी वयोवृद्ध श्री आत्माराम साहू का भी घर पर कार्ड बनाया गया, इस सुविधा से भावुक होकर उन्होंने कहा कि अब वृद्धावस्था में इलाज के लिए आर्थिक चिंता नहीं रहेगी और उन्हें बड़ी राहत मिली है।

योजना का लाभ

आयुष्मान वय वंदन योजना के तहत 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक की निःशुल्क कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा दी जाती है, यह योजना बुजुर्गों को सुरक्षित और सम्मानजनक स्वास्थ्य सुरक्षा देने की दिशा में सरकार का अहम कदम है, सुकमा जिले में यह पहल सुशासन तिहार के उद्देश्य को दर्शाती है, जिसका लक्ष्य है कि हर पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे, यह अभियान न सिर्फ स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत कर रहा है, बल्कि जनसेवा और संवेदनशील प्रशासन की एक प्रेरक मिसाल भी बन रहा है।

यह भी पढ़ें : CG News: मुंगेली जिले को 65 लाख की मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अपराध जांच में आएगी तेजी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें