CG News: जशपुर में वित्त मंत्री ओपी चौधरी की समीक्षा बैठक, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश
CG News: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने जशपुर में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को सख्त संदेश दिया, उन्होंने स्पष्ट कहा कि जशपुर मुख्यमंत्री का गृह जिला है, इसलिए सभी विकास कार्यों को तय समय-सीमा में पूरा करना हर अधिकारी की जिम्मेदारी है।

समीक्षा बैठक में सख्त निर्देश
जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में मंत्री ओपी चौधरी ने विभिन्न विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की, उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें, मंत्री ने शिलापट्ट स्थापना में लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि जिन कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन हो चुका है, उनके शिलापट्ट अनिवार्य रूप से लगाए जाएं, उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कहीं भी अनदेखी पाई गई तो संबंधित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास
बैठक में उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना जैसी योजनाओं का लाभ महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण में प्रभावी रूप से उपयोग होना चाहिए, साथ ही किसानों को पारंपरिक खेती से हटकर फलोत्पादन और मत्स्य पालन जैसे लाभकारी क्षेत्रों में आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

विकास परियोजनाओं की समीक्षा
कलेक्टर रोहित व्यास ने जानकारी दी कि जिले में मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, क्रिटिकल केयर सेंटर सहित कई बड़े प्रोजेक्ट्स तेजी से प्रगति पर हैं, इसके अलावा आदिवासी बच्चों के लिए तीरंदाजी केंद्र और एडवेंचर स्पोर्ट्स प्रोजेक्ट पर भी काम जारी है, एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने जिले में सीसीटीवी कैमरे लगाने और हेलमेट जागरूकता अभियान की जानकारी दी, उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक स्तर पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : CG News: सुकमा में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पहल, बुजुर्गों के घर पहुंचकर बने आयुष्मान वय वंदन कार्ड
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
