CG News: सीएम विष्णुदेव साय ने लॉन्च किया ‘हम होंगे कामयाब 2.0’ पोर्टल, रोजगार और प्रशिक्षण की नई शुरुआत
CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के भाटापारा विकासखंड के ग्राम करहीबाजार में आयोजित शिविर के दौरान ‘हम होंगे कामयाब 2.0’ वेब पोर्टल का शुभारंभ किया, यह पोर्टल राज्य के युवाओं को रोजगार, प्रशिक्षण और करियर मार्गदर्शन एक ही डिजिटल मंच पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

पोर्टल की खासियत
इस पोर्टल पर युवाओं को नियोक्ता, रिक्तियों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों की पूरी जानकारी मिलेगी, युवा अपनी योग्यता और रुचि के अनुसार प्रशिक्षण लेकर रोजगार या स्वरोजगार से सीधे जुड़ सकेंगे, अधिकारियों के अनुसार, पोर्टल में अब तक 468 युवा पंजीकृत हो चुके हैं, जबकि 513 रिक्तियां उपलब्ध हैं, इसमें 21 ट्रेड शामिल हैं और रोजगार कार्यालय एवं उद्योगों से कई अवसर जोड़े गए हैं।
रोजगार के नए अवसर
सीमेंट प्लांट, रोजगार कार्यालय और राज्य के बाहर की कंपनियों की रिक्तियां भी इस पोर्टल पर जोड़ी गई हैं, अब कंपनियां सीधे योग्य युवाओं से संपर्क कर सकेंगी, जिससे भर्ती प्रक्रिया अधिक आसान और पारदर्शी होगी।

युवाओं को क्या लाभ मिलेगा
इस पोर्टल के माध्यम से युवाओं को
• करियर मार्गदर्शन
• कौशल प्रशिक्षण
• रोजगार और स्वरोजगार की जानकारी
• प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग की जानकारी
एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई जाएगी।
सुरक्षित डिजिटल व्यवस्था
इस पोर्टल में सरकारी विभागों और औद्योगिक संस्थानों को एकीकृत किया गया है ताकि युवाओं को साइबर फ्रॉड और धोखाधड़ी से सुरक्षित रखा जा सके, इस कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, कलेक्टर कुलदीप शर्मा, एसपी ओपी शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : CG News: जशपुर में वित्त मंत्री ओपी चौधरी की समीक्षा बैठक, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
