MP News: एक्ट्रेस ट्विशा की संदिग्ध मौत मामला, जांच, पोस्टमॉर्टम और न्यायिक कार्रवाई तेज

MP News: एक्ट्रेस ट्विशा की संदिग्ध मौत मामला, जांच, पोस्टमॉर्टम और न्यायिक कार्रवाई तेज

MP News: एक्ट्रेस ट्विशा की संदिग्ध मौत मामला, जांच, पोस्टमॉर्टम और न्यायिक कार्रवाई तेज

MP News: भोपाल के भदभदा श्मशान घाट में रविवार को एक्ट्रेस ट्विशा का अंतिम संस्कार किया गया। 12 दिन बाद हुए इस अंतिम संस्कार में उनके भाई मेजर हर्षित ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान परिवार बेहद भावुक नजर आया और मां का रो-रोकर बुरा हाल था।

आज होगा ट्विशा शर्मा का री-पोस्टमार्टम, फिर कहां होगा अंतिम संस्कार? सास  गिरिबाला की मुश्किलें भी बढ़ीं | Bhopal Twisha Sharma re postmortem will be  conducted today ...

AIIMS पोस्टमॉर्टम और जांच प्रक्रिया

दिल्ली AIIMS की चार सदस्यीय टीम ने भोपाल AIIMS में ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम किया। करीब तीन घंटे चली इस प्रक्रिया के बाद टीम दिल्ली लौट गई। विसरा और सैंपल सुरक्षित रखे गए हैं, और रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में तैयार की जाएगी।

मामले की पृष्ठभूमि और विवाद

12 मई की रात भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में ट्विशा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। ससुराल पक्ष ने इसे आत्महत्या बताया है, जबकि मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।

सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर स्वतः संज्ञान लिया है और सोमवार को चीफ जस्टिस की बेंच में इसकी सुनवाई होगी। यह मामला अब राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है, मुख्यमंत्री ने इस मामले की जांच CBI से कराने पर सहमति दे दी है, जिससे जांच अब और अधिक तेज और गहन होने की संभावना है।

आरोपी पति की रिमांड और कोर्ट कार्रवाई

आरोपी पति समर्थ को कोर्ट में पेश करने के बाद 7 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया है। साथ ही उसका पासपोर्ट भी जब्त करने के आदेश दिए गए हैं। सास की जमानत पर भी सोमवार को सुनवाई होनी है।

यह भी पढ़ें : MP News: सिंगरौली में CM मोहन यादव का दौरा, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का भूमिपूजन… लेकिन VIP मूवमेंट पर फूटा लोगों का गुस्सा

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें