CG News: बारनवापारा अभयारण्य के देवपुर नेचर समर कैंप में बच्चों ने सीखा प्रकृति और टीम भावना का महत्व

CG News: बारनवापारा अभयारण्य के देवपुर नेचर समर कैंप में बच्चों ने सीखा प्रकृति और टीम भावना का महत्व

CG News: बारनवापारा अभयारण्य के देवपुर नेचर समर कैंप में बच्चों ने सीखा प्रकृति और टीम भावना का महत्व

CG News: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार-भाटापारा जिले के वारनवापारा अभयारण्य के पास देवपुर में विशेष नेचर समर कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप का उद्देश्य बच्चों को प्रकृति के करीब लाकर पर्यावरण संरक्षण, वन्यजीवों और जैव विविधता की व्यावहारिक जानकारी देना था।

65 से अधिक बच्चों की भागीदारी

इस समर कैंप में छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश से 65 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वन विभाग के मैदानी स्टाफ के बच्चों सहित सभी प्रतिभागियों ने विभिन्न गतिविधियों का आनंद लिया और इसे एक यादगार अनुभव बताया।

देवपुर में समर कैंप का आयोजन- बच्चों ने प्रकृति के सानिध्य में सीखा टीम  भावना और रोमांच का पाठ

जंगल ट्रेकिंग और बर्ड वाचिंग का अनुभव

कैंप के दौरान बच्चों को नियमित रूप से जंगल ट्रेकिंग और बर्ड वाचिंग के लिए ले जाया गया। इस दौरान उन्होंने पक्षियों, वन्यजीवों और जंगल की प्राकृतिक संरचना को करीब से समझा। टेंट कैंपिंग और एडवेंचर गतिविधियों ने बच्चों में आत्मविश्वास और टीम भावना को मजबूत किया, बच्चों को बारनवापारा अभयारण्य में वाइल्डलाइफ सफारी कराई गई, जिससे वे वन्यजीवों की दुनिया से परिचित हो सके। इसके साथ ही ऐतिहासिक नगरी सिरपुर का शैक्षणिक भ्रमण कर उन्हें क्षेत्र की सांस्कृतिक और पुरातात्विक धरोहरों की जानकारी दी गई।

जैव विविधता दिवस पर औषधीय ज्ञान

विश्व जैव विविधता दिवस के अवसर पर बच्चों को बायोडायवर्सिटी ट्रेल पर ले जाया गया, जहां स्थानीय वैद्यों ने उन्हें औषधीय पौधों और जड़ी-बूटियों की जानकारी दी। इस गतिविधि ने बच्चों को पारंपरिक ज्ञान और प्रकृति संरक्षण के महत्व से जोड़ा, वन विभाग के निर्देशन में आयोजित यह समर कैंप बच्चों के लिए केवल मनोरंजन नहीं बल्कि एक व्यावहारिक सीखने का मंच साबित हुआ, जहां उन्होंने प्रकृति के बीच रहकर अनुशासन, सहयोग और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित की।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में कृषि क्रांति: ग्राफ्टेड बैंगन से किसान नवीन साव की आय में बड़ा इजाफा

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें