CG News: छत्तीसगढ़ में कृषि क्रांति: ग्राफ्टेड बैंगन से किसान नवीन साव की आय में बड़ा इजाफा
CG News: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बसना विकासखंड अंतर्गत ग्राम बोहारपार के किसान नवीन साव ने आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर खेती में बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने पारंपरिक धान की खेती छोड़कर ग्राफ्टेड बैंगन की उन्नत खेती शुरू की, जिससे उनकी आमदनी में कई गुना बढ़ोतरी हुई है।
धान की तुलना में रिकॉर्ड उत्पादन वृद्धि
पहले जहां उन्हें धान की खेती से प्रति एकड़ लगभग 21 क्विंटल उत्पादन और सीमित लाभ मिलता था, वहीं ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से उत्पादन बढ़कर लगभग 155 क्विंटल प्रति एकड़ तक पहुंच गया। इस बदलाव ने उनकी आर्थिक स्थिति को पूरी तरह बदल दिया, किसान ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत ड्रिप सिंचाई और मल्चिंग तकनीक अपनाई। 1.31 हेक्टेयर भूमि पर वैज्ञानिक तरीके से की गई खेती ने उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ लागत भी कम की, जिससे मुनाफा अधिक हुआ।

बाजार में बेहतर दाम और शानदार लाभ
ग्राफ्टेड बैंगन की फसल 45 से 50 दिनों में तैयार हो जाती है। किसान ने अपने उत्पाद को सरायपाली और ओडिशा की मंडियों में लगभग 30 रुपए प्रति किलो की दर से बेचा, जिससे उन्हें करीब 2 लाख 45 हजार रुपए का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ।
अन्य किसानों के लिए प्रेरणा
नवीन साव की यह सफलता अब आसपास के किसानों के लिए प्रेरणा बन चुकी है। क्षेत्र के किसान उनके खेतों का भ्रमण कर आधुनिक तकनीकों को सीख रहे हैं और उद्यानिकी खेती की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं, किसान ने अपनी सफलता का श्रेय उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन और सरकारी योजनाओं को दिया है। यह उदाहरण दिखाता है कि तकनीक और नवाचार के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें : CG News: सीएम विष्णुदेव साय ने लॉन्च किया ‘हम होंगे कामयाब 2.0’ पोर्टल, रोजगार और प्रशिक्षण की नई शुरुआत
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
