National News: CJP के नाम पर साइबर ठगी का खतरा, सोशल मीडिया लिंक और APK से सावधान

National News: CJP के नाम पर साइबर ठगी का खतरा, सोशल मीडिया लिंक और APK से सावधान

National News: CJP के नाम पर साइबर ठगी का खतरा, सोशल मीडिया लिंक और APK से सावधान

National News: सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आई ‘कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)’ की लोकप्रियता के बीच साइबर ठग भी सक्रिय हो गए हैं। कई राज्यों की पुलिस ने लोगों को चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि पार्टी से जुड़ने, सदस्य बनने या बड़े पद का लालच देकर भेजे जा रहे लिंक और APK फाइल्स पूरी तरह फर्जी हो सकती हैं।

लुभावने मैसेज से हो रही ठगी की कोशिश

साइबर अपराधी सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स के जरिए आकर्षक संदेश भेज रहे हैं। इनमें लिखा होता है, “देश बदलना है तो पार्टी जॉइन करें” या “बड़ी जिम्मेदारी पाने के लिए अभी रजिस्टर करें।” इन लिंक पर क्लिक करने के बाद यूजर्स को फर्जी वेबसाइट्स पर ले जाया जाता है, जहां बैंक डिटेल, निजी फोटो और महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी होने का खतरा रहता है।

कई राज्यों में अलर्ट जारी

साइबर पुलिस के अनुसार पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान जैसे राज्यों में ऐसे मामले सामने आए हैं। अकेले लुधियाना पुलिस को लगभग 12 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, इसके बाद कई राज्यों की पुलिस ने लोगों को जागरूक करने के लिए एडवाइजरी और वीडियो जारी किए हैं।

साइबर ठगी से बचाव के उपाय

अगर किसी भी तरह का संदिग्ध मैसेज या लिंक आता है तो सावधानी जरूरी है,
• किसी भी अनजान लिंक या APK फाइल पर क्लिक न करें
• फर्जी मैसेज को तुरंत डिलीट और रिपोर्ट करें
• अपनी निजी जानकारी, फोटो या दस्तावेज साझा न करें
• गलती से लिंक खुल जाए तो इंटरनेट बंद करें और फोन डिस्कनेक्ट करें
• बैंक से संपर्क कर कार्ड और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन अस्थायी रूप से रोकें
• साइबर ठगी की शिकायत हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी साइबर थाने में करें

CJP का इंस्टाग्राम अकाउंट फिर एक्टिव

वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर चर्चा में रही ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का इंस्टाग्राम अकाउंट दोबारा एक्टिव हो गया है। पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपक ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें : MP News: धार में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दौरा, भोजशाला, विकास कार्य और श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हुए शामिल

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें