Rewa News: रीवा में जैन साध्वियों को कुचलने का मामला, CCTV फुटेज के बाद हत्या की धाराओं की मांग तेज
Rewa News: रीवा में दो जैन साध्वियों की तेज रफ्तार कार से कुचलकर मौत के मामले ने अब बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। शुरुआती जांच में इसे सड़क हादसा बताया गया था, लेकिन सामने आए CCTV फुटेज के बाद पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है। जैन समाज अब आरोपी पर गैर इरादतन हत्या नहीं, बल्कि हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहा है।
CCTV फुटेज में क्या दिखा?
घटना के CCTV वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि सड़क लगभग खाली थी, लेकिन तेज रफ्तार कार अचानक साध्वियों की तरफ मुड़ती है और उन्हें कुचलते हुए आगे निकल जाती है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह सामान्य दुर्घटना जैसी नहीं लगती।
विशेषज्ञों के मुताबिक, कार पूरी तरह ड्राइवर के नियंत्रण में थी। हादसे के बाद गाड़ी जिस एंगल से मुड़ी, उससे यह थ्योरी कमजोर पड़ गई कि ड्राइवर को झपकी लगी थी या वाहन अनियंत्रित हुआ था।
हादसे में दो साध्वियों की मौत
इस दर्दनाक घटना में पूज्य श्रुति मति माता और उपसमिति माता का निधन हो गया, जबकि आर्यिका माता गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है। घटना के बाद जैन समाज में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
VIP इलाके में सुरक्षा पर सवाल
घटना शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले VIP इलाके में हुई। ऐसे में लोगों ने प्रशासन और पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। समाज के लोगों का कहना है कि अगर सुरक्षित क्षेत्र में संत भी सुरक्षित नहीं हैं, तो आम लोगों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी।
प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या कहा?
प्रत्यक्षदर्शी अभिषेक जैन और दीपक जैन का कहना है कि सड़क खाली थी और कार 100 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार में सीधे साध्वियों की तरफ बढ़ी, वहीं मुकेश जैन ने कहा कि जब वाहन सड़क छोड़कर पैदल चल रहे लोगों को कुचलता है और पूरा घटनाक्रम CCTV में रिकॉर्ड हो, तो इसे सामान्य हादसा नहीं कहा जा सकता, पुलिस के मुताबिक आरोपी रशीद आबाद अली शाह नागपुर का रहने वाला है। घटना के बाद वह फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने उसे जबलपुर के बहोरीपार टोल नाके से गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि वह बलरामपुर में रिश्तेदारी से लौट रहा था।
पुलिस जांच और प्रशासनिक कार्रवाई
एडिशनल एसपी आरती सिंह ने बताया कि CCTV फुटेज और अन्य डिजिटल सबूतों को जांच में शामिल किया गया है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने अस्पताल और घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया, जैन समाज ने मामले की SIT या न्यायिक जांच कराने की मांग की है। साथ ही सभी CCTV और डिजिटल सबूत सुरक्षित रखने, आरोपियों पर हत्या की धाराएं लगाने और देशभर में जैन संतों की सुरक्षा के लिए “संत सुरक्षा नीति” लागू करने की मांग भी उठाई गई है।
यह भी पढ़ें : National News: CJP के नाम पर साइबर ठगी का खतरा, सोशल मीडिया लिंक और APK से सावधान
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

