CG News: ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ से छोटे और मध्यम शहरों का होगा समग्र विकास, 32 निकायों में शुरू हुआ पहला चरण
CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के समग्र विकास के लिए ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू हुई इस योजना का उद्देश्य छोटे और मध्यम शहरों को आधुनिक शहरी सुविधाओं से जोड़ना है।
32 नगरीय निकाय पहले चरण में शामिल
योजना के पहले चरण में राज्य के 32 नगरीय निकायों को शामिल किया गया है। इनमें रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभाग के नगर पालिका और नगर पंचायत शामिल हैं। इन क्षेत्रों में सड़क, जलापूर्ति, ड्रेनेज, पार्क, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े विकास कार्य किए जाएंगे, राज्य सरकार ने इस योजना के लिए 200 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है। सरकार का दावा है कि यह योजना छोटे शहरों को बड़े शहरों जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

15 दिनों में तैयार होगी कार्ययोजना
योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संभाग स्तरीय समितियां बनाई गई हैं। इन्हें 15 दिनों के भीतर कार्ययोजना तैयार करने, स्थल निरीक्षण करने और प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्यों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं, योजना की निगरानी के लिए पांचों राजस्व संभागों में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। ये अधिकारी विकास कार्यों के चयन, गुणवत्ता और प्रगति की मॉनिटरिंग करेंगे ताकि कार्य समय पर और पारदर्शी तरीके से पूरे हो सकें।
किन क्षेत्रों में होंगे विकास कार्य
इस योजना के तहत सड़क, जलापूर्ति, स्वच्छता, पार्क, शिक्षा, स्वास्थ्य, ई-गवर्नेंस, स्मार्ट ट्रैफिक, रोजगार और सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में व्यापक विकास कार्य किए जाएंगे, जिससे शहरों की बुनियादी और आधुनिक सुविधाएं मजबूत होंगी, सरकार ने स्पष्ट किया है कि विकास कार्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के समन्वय से तय किए जाएंगे। इसका उद्देश्य हर शहर की वास्तविक जरूरतों के अनुसार संतुलित और प्रभावी विकास सुनिश्चित करना है।
यह भी पढ़ें : CG News: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने नवा रायपुर की विकास परियोजनाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
