CG News: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने नवा रायपुर की विकास परियोजनाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

CG News: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने नवा रायपुर की विकास परियोजनाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

CG News: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने नवा रायपुर की विकास परियोजनाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

CG News: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने शनिवार को नवा रायपुर में चल रहे बड़े विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न अधोसंरचना परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को गुणवत्ता बनाए रखने और तय समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए।

आज अपने जन्मदिन के अवसर पर, रायगढ़ के विधायक कार्यालय में आप सभी के  हृदयस्पर्शी शुभकामनाओं और अटूट समर्थन से अभिभूत हूं। आपका यह अपार स्नेह ...

परियोजनाओं का किया निरीक्षण

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने दौरे के दौरान रेलवे ओवरब्रिज, CBD IT बिल्डिंग, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, फेयर ग्राउंड स्टेशन और कम्पोजिट आयोग भवन समेत कई परियोजनाओं का स्थल निरीक्षण किया, इसके अलावा उन्होंने प्रवासी पक्षियों के लिए बनाए जा रहे नेस्टिंग आइलैंड, पीपल गार्डन शहरी वन, सेक्टर-10 की सड़कों, कार्यरत महिलाओं के हॉस्टल, NTPC कार्यालय और ऑडिटोरियम भवन का भी जायजा लिया।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने नवा रायपुर में विकास कार्यों का किया निरीक्षण |  EVENINGTIMESCG

अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

निरीक्षण के दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि नवा रायपुर को आधुनिक, सुव्यवस्थित और विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त शहर के रूप में विकसित किया जा रहा है, उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी परियोजनाओं को उच्च गुणवत्ता और तय समय-सीमा के साथ पूरा करना बेहद जरूरी है, ओपी चौधरी ने अधिकारियों को निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने और जनसुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए, उन्होंने साफ कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने नवा रायपुर में विकास कार्यों का किया निरीक्षण –  First Khabar

सेवाओं का मिलेगा लाभ

वित्त मंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से नवा रायपुर में यातायात व्यवस्था और अधिक सुगम होगी, साथ ही खेल अधोसंरचना मजबूत होगी और डिजिटल एवं प्रशासनिक सेवाओं को भी नई गति मिलेगी। पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से भी ये परियोजनाएं अहम साबित होंगी, इस निरीक्षण के दौरान चंदन कुमार सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : CG News: मुंगेली में PWD सचिव मुकेश बंसल का निरीक्षण, अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें