CG News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण, मुख्यमंत्री साय ने विकास और सुशासन की सराहना की

CG News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण, मुख्यमंत्री साय ने विकास और सुशासन की सराहना की

CG News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण, मुख्यमंत्री साय ने विकास और सुशासन की सराहना की

CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘प्रधान सेवक’ के रूप में राष्ट्रसेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित 12 वर्ष पूरे होने पर हार्दिक बधाई और अभिनंदन व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह नेतृत्व भारत के लिए एक नए युग की शुरुआत है।

विकास और सुशासन का नया युग

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी और जनकेंद्रित नेतृत्व में भारत ने सेवा, सुरक्षा, आत्मविश्वास और विकास के नए युग में प्रवेश किया है। विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में शासन की सोच में बड़ा बदलाव आया है, मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, जन-धन योजना, हर घर जल और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं ने समाज के हर वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है और आत्मनिर्भरता को मजबूत किया है।

मोदी सरकार के 12 साल पूरे, बीजेपी ने कहा, सेवा, संकल्प, जनकल्याण और  अंत्योदय पर हुआ काम

छत्तीसगढ़ में विकास की रफ्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री के नेतृत्व का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। बस्तर और अन्य वनांचल क्षेत्रों में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, बैंकिंग और संचार सुविधाओं का विस्तार हुआ है, जिससे जनजीवन में सुधार आया है।

‘सबका साथ, सबका विकास’ का प्रभाव

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ केवल नारा नहीं, बल्कि शासन की नीति बन चुका है, जिससे देश में समावेशी विकास को नई गति मिली है, मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत आज आर्थिक मजबूती, डिजिटल क्रांति, राष्ट्रीय सुरक्षा और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित कर रहा है। विकसित भारत 2047 का संकल्प जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें : CG News: बस्तर में दशकों की सेवा को मिला राष्ट्रीय सम्मान, गोडबोले दंपति को पद्मश्री से नवाजा गया

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें