CG News: CM साय और केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे की अहम बैठक, औद्योगिक और खनन विकास पर बनी रणनीति
CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मंत्रालय महानदी भवन स्थित उनके कार्यालय में केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान राज्य के औद्योगिक और खनन विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

कोयला उत्पादन बढ़ाने पर जोर
बैठक में छत्तीसगढ़ में कोयला उत्पादन बढ़ाने और खनन क्षेत्रों में बुनियादी अधोसंरचना को मजबूत करने पर विशेष फोकस किया गया। साथ ही रेल और लॉजिस्टिक्स कनेक्टिविटी को विस्तार देने पर भी विचार-विमर्श हुआ, दोनों नेताओं के बीच राज्य में औद्योगिक गतिविधियों को तेज करने और निवेश बढ़ाने के विषय पर भी चर्चा हुई। सरकार का लक्ष्य उद्योगों के विस्तार के साथ रोजगार के नए अवसर तैयार करना है।

परियोजनाओं पर चर्चा
बैठक में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने, कोयला गैसीकरण परियोजनाओं और सौर ऊर्जा विकास पर भी विस्तार से चर्चा की गई। खनिज संसाधनों के बेहतर उपयोग के जरिए आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने की योजना पर विचार किया गया, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध राज्य है और केंद्र सरकार के सहयोग से ऊर्जा, खनन और औद्योगिक क्षेत्र में नई संभावनाओं की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है।
सरकार का फोकस
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार निवेश अनुकूल माहौल तैयार कर युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और क्षेत्रीय विकास को गति देने के लिए लगातार काम कर रही है, बैठक में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के प्रबंध संचालक रजत बंसल और South Eastern Coalfields Limited के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : CG News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण, मुख्यमंत्री साय ने विकास और सुशासन की सराहना की
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
