Sidhi News: सीधी में अवैध रेत माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, सोन नदी से 4 ट्रैक्टर जब्त

Sidhi News: सीधी में अवैध रेत माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, सोन नदी से 4 ट्रैक्टर जब्त

Sidhi News: सीधी में अवैध रेत माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, सोन नदी से 4 ट्रैक्टर जब्त

Sidhi News: सीधी जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की हैं। यह कार्रवाई मंगलवार देर रात सोन नदी के भेलकी घाट पर की गई, जो सोन घड़ियाल अभयारण्य क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

वन विभाग की कार्रवाई में ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए गए ।

देर रात घेराबंदी कर पकड़े गए वाहन

जानकारी के अनुसार, संजय टाइगर रिजर्व परिक्षेत्र सहायक संजीव कुमार सोनकर के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी की। इस दौरान अवैध रूप से रेत परिवहन कर रहे चार ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके से पकड़ा गया।

अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करती वन विभाग टीम।

वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 की धारा 27, 29, 39D और 51 के साथ भारतीय वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत वन अपराध दर्ज किया है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध उत्खनन से पर्यावरण और वन्यजीवों को गंभीर नुकसान पहुंच रहा था।

कई अधिकारियों ने निभाई अहम भूमिका

इस कार्रवाई में वनरक्षक रमेश कुमार सोनकर, सुरेश चंद्र तिवारी, सर्वेश कुमार मिश्रा और शेर बहादुर पटेल सहित कई वनकर्मियों और सुरक्षा श्रमिकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं जब्त वाहनों को सुरक्षित थाना जमोड़ी पहुंचाने में पुलिस ने भी सहयोग किया।

लगातार मिल रही थीं शिकायतें

वन विभाग के अनुसार, कई दिनों से रात के अंधेरे में चोरी-छिपे रेत का उत्खनन और परिवहन किया जा रहा था। लगातार निगरानी और मुखबिर तंत्र सक्रिय करने के बाद विभाग को यह बड़ी सफलता मिली, वन विभाग ने साफ किया है कि सोन घड़ियाल अभयारण्य क्षेत्र में अवैध उत्खनन करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा के पैपखरा में गैस रिसाव से घर में लगी भीषण आग, दो बच्चों समेत 4 लोग गंभीर रूप से झुलसे

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें