CG News: बस्तर में बड़ा बदलाव: हर आंगनबाड़ी को मिलेगा अपना भवन, CM साय का ऐतिहासिक फैसला

CG News: बस्तर में बड़ा बदलाव: हर आंगनबाड़ी को मिलेगा अपना भवन, CM साय का ऐतिहासिक फैसला

CG News: बस्तर में बड़ा बदलाव: हर आंगनबाड़ी को मिलेगा अपना भवन, CM साय का ऐतिहासिक फैसला

CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार बस्तर संभाग में सामाजिक विकास और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठा रही है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अब विकास की रफ्तार तेज होती दिख रही है, जहां बच्चों और माताओं के लिए आवश्यक सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।

506 आंगनबाड़ी केंद्रों को मिलेगा भवन

राज्य सरकार ने बस्तर संभाग के 506 भवनविहीन आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए नए भवन निर्माण को स्वीकृति देने की प्रक्रिया तेज कर दी है। सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले समय में कोई भी आंगनबाड़ी केंद्र बिना भवन के न रहे और सभी बच्चों को सुरक्षित व बेहतर वातावरण मिल सके, मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि आंगनबाड़ी केंद्र केवल पोषण वितरण केंद्र नहीं हैं, बल्कि यह बच्चों के समग्र विकास, प्रारंभिक शिक्षा और मातृ स्वास्थ्य का आधार हैं। इन्हीं को ध्यान में रखते हुए भवनों को आधुनिक और आकर्षक बनाने के लिए BaLA (Building as Learning Aid) मॉडल अपनाया जा रहा है।

Chhattisgarh news Anganwadi workers have not received salary for two months  difficult to run the family ann | Chhattisgarh: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को  दो महीने से नहीं मिला वेतन, परिवार चलाना मुश्किल, कलेक्टर के पास लगाई अर्जी

प्रति केंद्र 11.69 लाख रुपये की स्वीकृति

हर आंगनबाड़ी भवन के निर्माण के लिए 11 लाख 69 हजार रुपये की राशि निर्धारित की गई है। इस योजना में महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ-साथ मनरेगा, डीएमएफ और सीएसआर फंड का भी उपयोग किया जाएगा। सरकार ने निर्देश दिए हैं कि सभी निर्माण कार्य मार्च 2027 तक पूरा कर लिया जाए और इसकी नियमित मॉनिटरिंग की जाए।

बस्तर में सामाजिक बदलाव की दिशा

इस पहल से न केवल आंगनबाड़ी केंद्रों का ढांचा मजबूत होगा, बल्कि बच्चों के पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य में भी सुधार देखने को मिलेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में यह योजना सामाजिक परिवर्तन का आधार बनेगी और बस्तर के विकास को नई दिशा देगी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि विभागीय समन्वय और स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग से बस्तर में विकास, विश्वास और सुशासन का नया अध्याय लिखा जा रहा है। यह पहल आने वाले वर्षों में क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक बदलाव में अहम भूमिका निभाएगी।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में सेमीकंडक्टर क्रांति की शुरुआत, नया हाई-टेक हब बनेगा नवा रायपुर

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें