MP News: कर्नाटक में CM बदलने की चर्चाओं के बीच राज्यपाल थावरचंद गहलोत का नागदा दौरा, बढ़ीं राजनीतिक अटकलें
MP News: कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही राजनीतिक हलचल के बीच राज्यपाल थावरचंद गहलोत अचानक मुंबई से सीधे उज्जैन जिले के नागदा स्थित अपने निवास पहुंच गए। उनके नागदा पहुंचने के बाद राजनीतिक गलियारों में अटकलों का दौर तेज हो गया। जानकारी के मुताबिक राज्यपाल की पत्नी अनीता गहलोत की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत नागदा आना पड़ा।

पत्नी की तबीयत बिगड़ने पर लिया फैसला
बताया जा रहा है कि अनीता गहलोत का ब्लड प्रेशर काफी बढ़ गया था। उन्हें पहले नागदा के चौधरी अस्पताल में डॉक्टरों को दिखाया गया, जिसके बाद फिलहाल घर पर ही चिकित्सकों की निगरानी में इलाज चल रहा है। राज्यपाल के करीबी सूत्रों का कहना है कि उनका नागदा आना पूरी तरह पारिवारिक और स्वास्थ्य कारणों से जुड़ा हुआ है।
CM बदलने की चर्चा तेज
इधर कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के संभावित इस्तीफे को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। चर्चा है कि डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार अगले मुख्यमंत्री हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेताओं के बीच उनके नाम पर सहमति बन चुकी है, हालांकि अंतिम फैसला विधायक दल की बैठक में लिया जाएगा। सिद्धारमैया ने राज्यपाल से मुलाकात के लिए समय मांगा था, लेकिन राज्यपाल के बेंगलुरु से बाहर होने के कारण मुलाकात नहीं हो सकी।
इस्तीफे को लेकर संवैधानिक प्रक्रिया जारी
कर्नाटक में राजनीतिक घटनाक्रम के बीच यह भी स्पष्ट किया गया है कि राज्यपाल की गैरमौजूदगी में मुख्यमंत्री अपना इस्तीफा राजभवन कार्यालय को सौंप सकते हैं। संवैधानिक प्रक्रिया के तहत राज्यपाल बाद में इस्तीफा स्वीकार करते हैं। तब तक मौजूदा मुख्यमंत्री पद पर बने रहते हैं।
यह भी पढ़ें : MP News: ट्विशा शर्मा मौत मामले की जांच में हाईटेक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल, CBI ने घर का कराया 360 डिग्री स्कैन
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
