MP News: ट्विशा शर्मा मौत मामला: 10:50 से 11:07 के बीच क्या हुआ? CBI अब हर मिनट की जांच में जुटी

MP News: ट्विशा शर्मा मौत मामला: 10:50 से 11:07 के बीच क्या हुआ? CBI अब हर मिनट की जांच में जुटी

MP News: ट्विशा शर्मा मौत मामला: 10:50 से 11:07 के बीच क्या हुआ? CBI अब हर मिनट की जांच में जुटी

MP News: भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में अब नए-नए सवाल सामने आ रहे हैं। स्थानीय पुलिस और एसआईटी के बाद अब पूरी जांच CBI की दिल्ली टीम ने अपने हाथ में ले ली है। एजेंसी अब उस 40 मिनट की टाइमलाइन पर फोकस कर रही है, जिसमें ट्विशा को छत पर देखा गया और बाद में अस्पताल ले जाया गया। CBI का मानना है कि इसी दौरान हुई घटनाएं पूरे मामले की सबसे अहम कड़ी साबित हो सकती हैं।

2 दिन, 2 घंटे, 20 मिनट का रहस्य? त्विषा मर्डर केस में पूर्व जज सास का दावा-  पीछे चल रही है CCTV की घड़ी

CPR बाद में क्यों दिया गया?

जांच के मुताबिक 12 मई की रात 10:50 बजे गिरिबाला सिंह ने ट्विशा को फंदे पर लटका देखा और तीन मिनट बाद ट्विशा की मां से फोन पर कहा कि “शी इज नो मोर”। लेकिन सीसीटीवी फुटेज में रात 11:07 बजे ट्विशा को सीढ़ियों पर CPR देते हुए देखा गया। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि यदि 10:53 बजे मौत की बात कही गई थी, तो 14 मिनट बाद CPR क्यों दिया गया? CBI अब 10:50 से 11:07 बजे के बीच छत पर क्या हुआ और वहां कौन-कौन मौजूद था, इसकी जांच कर रही है।

अस्पताल पहुंचने में दो घंटे क्यों लगे?

जांच में यह भी सामने आया है कि रात 11:10 बजे ट्विशा को लेकर एम्स के लिए रवाना होने का दावा किया गया, लेकिन अस्पताल के CCTV में उनकी एंट्री रात 12:05 बजे दर्ज हुई। वहीं समर्थ सिंह के रिश्तेदार स्वराज की मौजूदगी भी अब जांच के दायरे में आ गई है, जिसका नाम कई दिनों बाद सामने आया। CBI अब कॉल रिकॉर्ड, CCTV फुटेज और डिजिटल सबूतों के जरिए हर मिनट की कड़ी जोड़ने में जुटी है।

गिरिबाला सिंह की जमानत रद्द

मामले में बड़ा मोड़ तब आया जब मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द कर दी। इससे पहले ट्विशा के पति समर्थ सिंह को गिरफ्तार कर CBI रिमांड में लिया जा चुका है। अब एजेंसी गिरिबाला सिंह से भी पूछताछ की तैयारी में है और उनकी गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें : MP News: कर्नाटक में CM बदलने की चर्चाओं के बीच राज्यपाल थावरचंद गहलोत का नागदा दौरा, बढ़ीं राजनीतिक अटकलें

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें