Rewa News: अतरैला में नदी के गहरे हिस्से में फंसा व्यक्ति, ग्रामीणों की बहादुरी से बची जान
Rewa News: रीवा जिले के अतरैला थाना क्षेत्र के पाठक पुल के नीचे गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक अधेड़ व्यक्ति के नदी में फंसे होने की सूचना मिली। बताया गया कि व्यक्ति के पैर में लोहे की सरिया घुस गई थी और वह दर्द से तड़प रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कंट्रोल रूम ने एसडीआरएफ टीम को मौके के लिए रवाना किया।

ग्रामीणों ने दिखाई बहादुरी
एसडीआरएफ टीम के पहुंचने से पहले ही स्थानीय ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए नदी में उतरकर घायल व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घायल की पहचान रामउजागर प्रजापति (45), निवासी इटमा, थाना अतरैला के रूप में हुई है। ग्रामीणों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया और समय रहते रेस्क्यू सफल हो सका।
नदी किनारे फिसलने से हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार रामउजागर किसी काम से नदी किनारे गए थे, तभी पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चले गए। इसी दौरान उनके पैर में लोहे की सरिया घुस गई, जिससे वह वहीं फंस गए। बाद में उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया। पुलिस ने ग्रामीणों की बहादुरी की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते रेस्क्यू होने से बड़ी अनहोनी टल गई।
यह भी पढ़ें : MP News: ट्विशा शर्मा मौत मामला: 10:50 से 11:07 के बीच क्या हुआ? CBI अब हर मिनट की जांच में जुटी
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
