CG News: ‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ की गूंज, यह गर्व और प्रेरणा का क्षण – मुख्यमंत्री साय

CG News: ‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ की गूंज, यह गर्व और प्रेरणा का क्षण - मुख्यमंत्री साय

CG News: ‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ की गूंज, यह गर्व और प्रेरणा का क्षण – मुख्यमंत्री साय

CG News: रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 134वीं कड़ी का श्रवण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

 ’मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा - यह प्रदेश की प्रतिभा और विरासत को राष्ट्रीय सम्मान मिलने का क्षण’

छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय मंच पर मिली पहचान

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस बार का ‘मन की बात’ छत्तीसगढ़ के लिए गर्व और प्रेरणा का विशेष अवसर रहा। प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रीय मंच से प्रदेश की प्रतिभाओं और सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख किया जाना पूरे राज्य के लिए सम्मान की बात है, मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री द्वारा खेलों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और सहयोग की भावना पर दिए गए संदेश को अत्यंत प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि यह दृष्टिकोण देश में नई खेल संस्कृति को मजबूत कर रहा है और युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ा रहा है।

 ’मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा - यह प्रदेश की प्रतिभा और विरासत को राष्ट्रीय सम्मान मिलने का क्षण’

जशपुर के युवा धावक की उपलब्धि

मुख्यमंत्री ने जशपुर जिले के घुइटांगर गांव के युवा धावक अनिमेष कुजूर की सफलता का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद अनिमेष ने 100 मीटर दौड़ में 10.15 सेकंड का समय निकालकर राष्ट्रीय स्तर पर नया रिकॉर्ड बनाया है और राष्ट्रमंडल खेल 2026 के लिए क्वालीफाई किया है।

 ’मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा - यह प्रदेश की प्रतिभा और विरासत को राष्ट्रीय सम्मान मिलने का क्षण’

मल्हार की ऐतिहासिक धरोहर का उल्लेख

‘मन की बात’ में बिलासपुर जिले के मल्हार क्षेत्र में मिली प्राचीन ताम्र-पट्टिकाओं का भी जिक्र किया गया, जिसे मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक पहचान के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। यह धरोहर लगभग 1400 से 1500 वर्ष पुरानी मानी जा रही है और राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है, मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए लगातार प्रयासरत है। ऐसी खोजें नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का काम करती हैं और इतिहास के प्रति जागरूकता बढ़ाती हैं।

प्रदेश के लिए दोहरी उपलब्धि

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवा जहां खेलों में देश का नाम रोशन कर रहे हैं, वहीं राज्य की ऐतिहासिक धरोहरें भारत के गौरवशाली अतीत को सामने ला रही हैं। यह दोनों ही पहलू प्रदेश के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत हैं, इस अवसर पर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, सीजीएमएससी के चेयरमैन श्री दीपक म्हस्के सहित कई जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और आमजन उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : CG News: सुशासन तिहार से बदली किस्मत, मत्स्य पालक भरत निषाद को मिली ₹1 लाख की आर्थिक सहायता

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें