CG News: ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान से गांवों में जल संरक्षण की नई क्रांति, बढ़ी जागरूकता
CG News: प्रदेश में जल संरक्षण को एक मजबूत जनआंदोलन का रूप देने के उद्देश्य से ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण को लेकर जागरूकता, प्रशिक्षण और तकनीकी जानकारी का व्यापक प्रसार किया जा रहा है, बलरामपुर जिले के विभिन्न विकासखंडों में जनपद और ग्राम पंचायत स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, महिला स्व-सहायता समूहों और तकनीकी कर्मचारियों को जल संरक्षण की आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी गई।

वर्षा जल संचयन पर विशेष जोर
प्रशिक्षण में वर्षा जल को गांवों में ही रोककर भू-जल स्तर बढ़ाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिभागियों को जल संरक्षण संरचनाओं के निर्माण और उनके सही उपयोग के बारे में व्यावहारिक जानकारी दी गई, कार्यक्रम में 5 प्रतिशत मॉडल रिचार्ज टैंक की संरचना और उपयोग पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। बताया गया कि यह चार-स्तरीय तकनीक वर्षा जल संचयन और भू-जल पुनर्भरण के लिए अत्यंत प्रभावी है, जिसकी क्षमता लगभग 1458 लीटर तक होती है। इसका लाइव मॉडल प्रदर्शन भी किया गया।

रिज टू वैली तकनीक से जल संरक्षण
अभियान के तहत ‘रिज टू वैली’ अवधारणा पर आधारित जल संरक्षण तकनीकों की जानकारी दी जा रही है। इसमें स्ट्रैगर्ड कंटूर ट्रेंच, कंटीन्यूअस कंटूर ट्रेंच, गली प्लग, बोल्डर चेक और सोख्ता गड्ढों जैसी संरचनाएं शामिल हैं, जो वर्षा जल को रोकने और संरक्षित करने में मदद करती हैं, विशेषज्ञों के अनुसार इन संरचनाओं के निर्माण से कुओं, हैंडपंपों और बोरवेलों में जल स्तर में सुधार देखा जा रहा है। इससे कृषि कार्यों को मजबूती मिल रही है और कम उपजाऊ भूमि भी उपयोगी बन रही है।
पर्यावरण और खेती दोनों को लाभ
ये जल संरक्षण तकनीकें न केवल भू-जल स्तर को सुधार रही हैं, बल्कि पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में भी सहायक हैं। साथ ही कृषि उत्पादन में स्थिरता और बेहतर परिणाम मिलने की संभावना भी बढ़ रही है, इस अभियान का उद्देश्य जल संरक्षण को केवल सरकारी योजना तक सीमित न रखकर इसे जनभागीदारी आधारित आंदोलन बनाना है, ताकि भविष्य में जल संकट की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
यह भी पढ़ें : CG News: ‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ की गूंज, यह गर्व और प्रेरणा का क्षण – मुख्यमंत्री साय
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
