CG News: बाल सुरक्षा पर मंत्री राजवाड़े का संदेश, बच्चों का सुरक्षित भविष्य समाज की साझा जिम्मेदारी

CG News: बाल सुरक्षा पर मंत्री राजवाड़े का संदेश, बच्चों का सुरक्षित भविष्य समाज की साझा जिम्मेदारी

CG News: बाल सुरक्षा पर मंत्री राजवाड़े का संदेश, बच्चों का सुरक्षित भविष्य समाज की साझा जिम्मेदारी

CG News: मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि बच्चे किसी भी राष्ट्र की सबसे मूल्यवान धरोहर होते हैं। उनका सुरक्षित, स्वस्थ और स्नेहपूर्ण वातावरण में पालन-पोषण एक मजबूत और संवेदनशील समाज की नींव रखता है।

 ’सुरक्षित बचपन से ही बनेगा सशक्त भविष्य: मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े’

बाल संरक्षण पर जताई चिंता

उन्होंने कहा कि बच्चों के प्रति हिंसा, उपेक्षा और शोषण की घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं। इन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों को मिलकर सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

 ’सुरक्षित बचपन से ही बनेगा सशक्त भविष्य: मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े’

सिर्फ योजना नहीं, सामाजिक दायित्व

मंत्री ने स्पष्ट किया कि बाल संरक्षण केवल सरकारी योजनाओं तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि यह हर नागरिक की नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारी है। बच्चों के मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक विकास के लिए सुरक्षित वातावरण बनाना आवश्यक है, उन्होंने कहा कि ऐसा वातावरण बनाना जरूरी है, जहां बच्चे बिना किसी भय के अपने सपनों को पूरा कर सकें। सुरक्षित और सहयोगी माहौल ही उनके सर्वांगीण विकास की असली कुंजी है।

 ’सुरक्षित बचपन से ही बनेगा सशक्त भविष्य: मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े’

हर मुस्कान में छिपा सुरक्षित बचपन

मंत्री राजवाड़े ने कहा कि हर बच्चे की मुस्कान उसके सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का प्रतीक होती है। यदि समाज बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक रहेगा, तो आने वाली पीढ़ी अधिक आत्मविश्वासी और संस्कारित बनेगी, विश्व बाल सुरक्षा दिवस के अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि हर बच्चे को सुरक्षित बचपन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्नेह और संरक्षण देने के लिए आगे आएं, ताकि देश और प्रदेश का भविष्य उज्ज्वल और मजबूत बन सके।

यह भी पढ़ें : CG News: सुशासन तिहार में पूरा हुआ सपना, श्रीमती भारती को मिला प्रधानमंत्री आवास का तोहफा

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें