CG News: कोंडागांव के बड़ेकनेरा में मिलीं दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियां, मुख्यमंत्री साय ने किया अवलोकन
CG News: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के ग्राम बड़ेकनेरा में ज्ञान भारतम् अभियान के तहत लगभग 150 वर्ष पुरानी दुर्लभ पांडुलिपियों की खोज सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वयं इन पांडुलिपियों का अवलोकन किया और इसे राज्य की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

उड़िया भाषा में लिखे प्राचीन ग्रंथ
इन पांडुलिपियों में पंजी, पुराण, पंचांग और चक्रकूट पंचांग जैसे महत्वपूर्ण ग्रंथ शामिल हैं, जो उड़िया भाषा में लिखे गए हैं। ये दस्तावेज धार्मिक अनुष्ठानों, ज्योतिषीय गणनाओं और पारंपरिक सामाजिक व्यवस्थाओं में उपयोग होते रहे हैं, स्थानीय परिवारों ने बताया कि ये पांडुलिपियां उनके पूर्वजों के समय से सुरक्षित रखी गई हैं। मुख्यमंत्री ने इन परिवारों की सराहना करते हुए कहा कि वे वास्तव में हमारी सांस्कृतिक धरोहर के सच्चे संरक्षक हैं।
डिजिटल संरक्षण पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी ऐतिहासिक धरोहरें केवल पुस्तकीय नहीं, बल्कि भारत की सभ्यता और ज्ञान परंपरा की जीवंत पहचान हैं। उन्होंने इनके डिजिटलीकरण और वैज्ञानिक दस्तावेजीकरण की आवश्यकता पर भी जोर दिया, ताकि आने वाली पीढ़ियां इससे जुड़ी रह सकें, ज्ञान भारतम् अभियान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश की प्राचीन पांडुलिपियों और ज्ञान परंपराओं के संरक्षण की एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पहल बताया गया। यह अभियान भारत की बौद्धिक और सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखने में अहम भूमिका निभा रहा है।
यह भी पढ़ें : CG News: मुख्यमंत्री साय ने दुर्ग को दी 737 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, अधिकारियों को भी दिया सख्त संदेश
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
