CG News: बड़ेकनेरा में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का निरीक्षण, मुख्यमंत्री साय ने ग्रामीण डिजिटल सुशासन मॉडल की सराहना की

CG News: बड़ेकनेरा में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का निरीक्षण, मुख्यमंत्री साय ने ग्रामीण डिजिटल सुशासन मॉडल की सराहना की

CG News: बड़ेकनेरा में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का निरीक्षण, मुख्यमंत्री साय ने ग्रामीण डिजिटल सुशासन मॉडल की सराहना की

CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोंडागांव जिले के ग्राम बड़ेकनेरा में स्थापित अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ‘सेवा सेतु’ मॉडल की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया और ग्रामीणों से योजनाओं के लाभ पर फीडबैक लिया।

गांव में ही मिल रही सभी डिजिटल सेवाएं

‘सेवा सेतु’ अभियान के तहत अब ग्रामीणों को आय, जाति, मूल निवासी प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु पंजीयन, पेंशन, बैंकिंग, बीमा और अन्य सरकारी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो रही हैं, इससे लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे और समय व धन दोनों की बचत हो रही है।

बड़ेकनेरा का 'सेवा सेतु' मॉडल बना ग्रामीण सुशासन की नई मिसाल : विष्णुदेव साय

योजनाओं से बदल रहा ग्रामीण जीवन

निरीक्षण के दौरान ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि महतारी वंदन योजना और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं से उन्हें आर्थिक सहायता मिल रही है, जिससे जीवन स्तर में सुधार आया है, मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर पात्र हितग्राही तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंचाना है।

रोजगार और लेन-देन में बढ़ोतरी

अटल डिजिटल सुविधा केंद्र के सेवा सेतु मैनेजर ने बताया कि यहां हर महीने लगभग 15 से 20 लाख रुपये का डिजिटल लेन-देन होता है। इससे न केवल सेवाएं आसान हुई हैं, बल्कि स्थानीय युवाओं को रोजगार भी मिला है, ग्रामीणों का कहना है कि अब उन्हें प्रमाण पत्र या अन्य कामों के लिए शहर नहीं जाना पड़ता। इससे समय, श्रम और खर्च में भारी कमी आई है और सरकार के प्रति विश्वास भी बढ़ा है।

यह भी पढ़ें : CG News: कोंडागांव के बड़ेकनेरा में मिलीं दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियां, मुख्यमंत्री साय ने किया अवलोकन

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें