Rewa News: रीवा की छुहिया घाटी में दंपती से लूट का खुलासा, वारदात का वीडियो बनाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
Rewa News: रीवा जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र स्थित छुहिया घाटी में दंपती से लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने बीमार पत्नी के साथ सड़क किनारे बैठे एक दंपती को निशाना बनाकर नकदी और पहचान पत्र लूट लिए थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
बीमार पत्नी के कारण बस से उतरना पड़ा
जानकारी के अनुसार शहडोल जिले के निवासी रूप सिंह गोंड अपनी पत्नी पिंकी गोंड के साथ रीवा से बस में सवार होकर अपने गृहग्राम जैतपुर लौट रहे थे। 31 मई की रात करीब दो बजे आमचुआ मंदिर के आगे यात्रा के दौरान पिंकी गोंड की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद दंपती बस से उतरकर सड़क किनारे झाड़ियों के पास बैठ गए।
बाइक सवार बदमाशों ने बनाया निशाना
इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए तीन युवकों ने दंपती को घेर लिया। आरोपियों ने डरा-धमकाकर उनके पास मौजूद करीब साढ़े चार हजार रुपये नकद और पहचान पत्र छीन लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पहाड़ी क्षेत्र की ओर फरार हो गए।
लूट के दौरान बनाया वीडियो
पीड़ित की शिकायत के बाद गोविंदगढ़ पुलिस ने जांच शुरू की और संदेह के आधार पर तीन युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। जांच के दौरान पुलिस को यह भी पता चला कि आरोपियों ने वारदात के समय अपने मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्ड किया था। पुलिस ने इस वीडियो को डिजिटल साक्ष्य के रूप में जब्त कर लिया है।
तीन आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिव सागर पटेल (23), इसहाक खान (18) और नीरज यादव (21) निवासी ग्राम मड़वा, थाना गोविंदगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 3600 रुपये नगद, दो मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक MP-17-MD-1618 बरामद की है।
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में ‘पंडित जी पायलागू’ वीडियो को लेकर विवाद गहराया, महिला का माफी वीडियो आया सामने; जांच में जुटी पुलिस
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
