CG News: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जन्मदिवस पर किया सुंदरकांड पाठ, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

CG News: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जन्मदिवस पर किया सुंदरकांड पाठ, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

CG News: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जन्मदिवस पर किया सुंदरकांड पाठ, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

CG News: रायगढ़ के महापल्ली में वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी अपने जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित रामचरितमानस सुंदरकांड पाठ में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान हनुमान जी से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जन्मदिवस पर सुंदरकांड पाठ सुख-समृद्धि की कामना

धार्मिक आयोजन में शामिल हुए वित्त मंत्री

जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान वातावरण भक्ति और श्रद्धा से परिपूर्ण रहा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि इस विशेष दिन पर प्रभु श्रीराम और संकटमोचन हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने प्रदेश के विकास, जनकल्याण और नागरिकों के सुखमय जीवन की प्रार्थना की।

जन्मदिवस पर सुंदरकांड पाठ में शामिल हुए वित्तमंत्री ओपी चौधरी, प्रदेश की  खुशहाली की कामना की – अमृत संदेश

शुभकामनाओं के लिए व्यक्त किया आभार

श्री चौधरी ने जन्मदिवस पर शुभकामनाएं देने वाले सभी नागरिकों, समर्थकों और क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता का स्नेह और विश्वास उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता है, वित्त मंत्री ने इस अवसर पर जनसेवा और प्रदेश के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और प्रदेश तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़े।

यह भी पढ़ें : CG News: बीजापुर के कोण्डापल्ली में बना बेली ब्रिज, विकास, विश्वास और सुशासन का प्रतीक

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें