Rewa News: रीवा के सिलपरा डैम में 6 दिन बाद मिला सेना के जवान गौरव द्विवेदी का शव, NDRF-SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन
Rewa News: रीवा जिले के सिलपरा डैम में बीते छह दिनों से लापता सेना के जवान गौरव द्विवेदी (28) का शव मंगलवार सुबह बरामद कर लिया गया। एनडीआरएफ, एसडीईआरएफ और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीमों ने लंबे सर्च ऑपरेशन के बाद शव को पानी से बाहर निकाला।

नहाते समय हुआ था हादसा
जानकारी के अनुसार बघवार गांव निवासी गौरव द्विवेदी पिछले बुधवार को अपने भाई-बहनों के साथ सिलपरा डैम घूमने गए थे। नहाने के दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गहरे पानी में चले गए। घटना के बाद से ही पुलिस और बचाव दल लगातार उनकी तलाश में जुटे हुए थे।

नहर का पानी रोककर कम किया गया जलस्तर
लगातार कई दिनों तक खोजबीन के बावजूद सफलता नहीं मिलने पर प्रशासन ने विशेष रणनीति अपनाई। मंगलवार को नहर का पानी पूरी तरह रोक दिया गया, जिससे डैम का जलस्तर करीब 40 फीट तक कम हो गया। इसके बाद रेस्क्यू अभियान को और तेज किया गया।
सुबह 6 बजे शुरू हुआ विशेष अभियान
एनडीआरएफ आगरा की स्पेशल टास्क फोर्स और एसडीईआरएफ की टीम ने मंगलवार सुबह 6 बजे से संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया। गोताखोरों और विशेषज्ञों की मदद से डैम के गहरे हिस्सों में तलाश की गई, करीब तीन घंटे तक चले अभियान के बाद सुबह लगभग 9 बजे जवान गौरव द्विवेदी का शव बरामद कर लिया गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान में शामिल एनडीआरएफ, एसडीईआरएफ और अन्य टीमों के प्रयासों की सराहना की है, सेना के जवान की असमय मौत से बघवार गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि ग्रामीणों ने भी इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में 11KV लाइन पर काम कर रहे कर्मचारी को लगा करंट, खंभे से गिरकर गंभीर घायल
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
