MP News: भोपाल में मऊगंज विधायक के सरकारी आवास में चोरी, पीए का लैपटॉप और अहम दस्तावेज लेकर फरार हुए चोर
MP News: भोपाल के अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र में स्थित विधायक रेस्ट हाउस में चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल के सरकारी आवास में चोरों ने घुसकर कीमती सामान और महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर हाथ साफ कर दिया।

पानी लेने गए, लौटे तो गायब था लैपटॉप
विधायक के पीए डॉ. रामानंद पटेल ने पुलिस को बताया कि वे 7 जून को मऊगंज से भोपाल पहुंचे थे और रेस्ट हाउस के खंड-3 स्थित कमरा नंबर-74 में ठहरे हुए थे। सुबह करीब 10:30 बजे वे कमरे को बाहर से बंद कर पानी लेने गए थे। इसके बाद कुछ समय के लिए अपने साथी के कमरे में चले गए।
दो घंटे बाद खुला चोरी का राज
करीब दो घंटे बाद जब वे दोपहर 12:30 बजे वापस लौटे तो कमरे से उनका लैपटॉप गायब मिला। जांच करने पर अलमारी का ताला टूटा हुआ मिला और बैग में रखा अन्य सामान भी नहीं था, चोर केवल लैपटॉप ही नहीं ले गए, बल्कि पेन ड्राइव, दो एटीएम कार्ड, नकदी, टाइटन/टाइमेक्स की घड़ी और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी चोरी कर ले गए। पीए के अनुसार लैपटॉप और पेन ड्राइव में विधानसभा से जुड़ा अहम डेटा मौजूद था।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
विधायकों के आवासीय परिसर में दिन के समय हुई इस चोरी ने सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस स्थान पर जनप्रतिनिधियों के सरकारी आवास स्थित हैं, वहां इस तरह की घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
शिकायत मिलने के बाद अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है, पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है। चोरी हुए सामान और महत्वपूर्ण दस्तावेजों की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर भी नजर रखी जा रही है।
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा के सिलपरा डैम में 6 दिन बाद मिला सेना के जवान गौरव द्विवेदी का शव, NDRF-SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
