CG News: EPFO की 27वीं क्षेत्रीय बैठक संपन्न: श्रम सचिव ने मृत्यु क्लेम और निष्क्रिय PF खातों के जल्द निपटारे के दिए निर्देश
CG News: रायपुर के मंत्रालय महानदी भवन में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की 27वीं क्षेत्रीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्रम विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता ने की। बैठक में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, लंबित मामलों के निपटारे और कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विस्तार से चर्चा हुई।
मृत्यु क्लेम मामलों को प्राथमिकता
श्रम सचिव ने निर्देश दिए कि उद्योगों में होने वाली आकस्मिक मृत्यु के मामलों में ईएसआईसी के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर दावों का त्वरित निपटारा किया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पीड़ित परिवारों को जल्द राहत मिलना सुनिश्चित किया जाना चाहिए, बैठक में उन भविष्य निधि खातों पर विशेष चर्चा हुई जो लंबे समय से निष्क्रिय हैं। सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे खातों के लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें उनका बकाया भुगतान सुनिश्चित किया जाए, ताकि कर्मचारियों की जमा राशि समय पर उन्हें मिल सके।

हर जिले में मजबूत होगा ‘निधि आपके निकट’ कार्यक्रम
श्रम सचिव ने कहा कि प्रदेश के सभी 33 जिलों में प्रत्येक माह की 27 तारीख को आयोजित होने वाले ‘निधि आपके निकट’ कार्यक्रम में जिला प्रशासन, श्रम विभाग और ईएसआईसी के अधिकारियों की अनिवार्य भागीदारी सुनिश्चित की जाए। इससे कर्मचारियों और नियोक्ताओं की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान हो सकेगा, बैठक में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना, कर्मचारी पंजीकरण योजना-2025, प्रयास, तत्पर, कन्वर्जेंस बैठक और नवीन साइट्स प्रोजेक्ट की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने इन योजनाओं के जरिए अधिक से अधिक श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाने की रणनीति पर चर्चा की।
नियोक्ताओं और कर्मचारियों से सहयोग की अपील
क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त जयवदन इंगले ने नियोक्ताओं और कर्मचारी संगठनों से अपील की कि वे ‘निधि आपके निकट’ कार्यक्रम में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि पीएफ से जुड़ी समस्याओं का समाधान समय पर किया जा सके, बैठक में छत्तीसगढ़ में EPF अधिनियम के बेहतर अनुपालन, सामाजिक सुरक्षा लाभों के विस्तार और कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों पर व्यापक चर्चा की गई। अधिकारियों ने भविष्य निधि संगठन की उपलब्धियों और चुनौतियों का भी प्रस्तुतीकरण किया।
यह भी पढ़ें : CG News: डिजिटल भू-अभिलेख होंगे पूरी तरह सुरक्षित, E-HRMS पोर्टल से अधिकारियों पर रहेगी नजर : टंक राम वर्मा
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
