Rewa News: रीवा विश्वविद्यालय क्षेत्र के हॉस्टल में MBA छात्रा ने किया आत्महत्या का प्रयास
Rewa News: रीवा जिले में विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक सरकारी हॉस्टल में सोमवार दोपहर MBA की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के बाद हॉस्टल परिसर में हड़कंप मच गया।
समय रहते बचाई गई जान
छात्रा को अन्य छात्राओं और हॉस्टल स्टाफ ने समय रहते देख लिया, जिसके बाद उसे तुरंत फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले जाया गया। बाद में उसे संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है।
हॉस्टल में मची अफरा-तफरी
घटना के बाद हॉस्टल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। साथी छात्राओं और स्टाफ ने तत्काल कार्रवाई कर स्थिति को संभाला, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई, सूचना मिलने पर विश्वविद्यालय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस छात्रा के सहपाठियों, हॉस्टल स्टाफ और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।
कारण अभी स्पष्ट नहीं
प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के प्रयास के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है और छात्रा के बयान का इंतजार किया जा रहा है, एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा ने बताया कि छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था, लेकिन समय रहते उसे बचा लिया गया। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है और मामले की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें : MP News: दो से अधिक संतान के आधार पर बर्खास्त सब-रजिस्ट्रार अशोक सिंह परिहार को मिली अंतरिम राहत, सेवा समाप्ति आदेश पर रोक
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
