MP News: MPBSE कक्षा 10वीं द्वितीय परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, छात्र ऐसे करें चेक

MP News: MPBSE कक्षा 10वीं द्वितीय परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, छात्र ऐसे करें चेक

MP News: MPBSE कक्षा 10वीं द्वितीय परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, छात्र ऐसे करें चेक

MP News: मध्य प्रदेश बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (MPBSE) ने कक्षा 10वीं की द्वितीय परीक्षा (सप्लीमेंट्री/अंक सुधार) 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। लंबे इंतजार के बाद छात्रों का रिजल्ट अब आधिकारिक रूप से ऑनलाइन उपलब्ध है।

Mp Board Supplementary Result:एमपी बोर्ड ने घोषित किए 10वीं, 12वीं की पूरक  परीक्षा के परिणाम; ऐसे करें चेक - Mp Board Released Class 10, 12  Supplementary Exam Results 2024; Direct Link To

शाम 4 बजे जारी हुआ परिणाम

बोर्ड द्वारा यह परीक्षा परिणाम आज शाम 4 बजे जारी किया गया। इस परीक्षा में शामिल सभी विद्यार्थी अब अपना स्कोरकार्ड डिजिटल माध्यम से आसानी से चेक कर सकते हैं, छात्र मध्य प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें केवल अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा, जिसके बाद स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

ऐसे करें रिजल्ट चेक

छात्र निम्न प्रक्रिया के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं:
1. आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाएं
2. होम पेज पर “Second Exam Result-2026” लिंक पर क्लिक करें
3. “View Result” विकल्प चुनें
4. रोल नंबर और आवश्यक जानकारी दर्ज करें
5. सबमिट करते ही परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा
6. रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें

बोर्ड ने दी सलाह

बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अपना परिणाम देखने के बाद उसकी डिजिटल कॉपी डाउनलोड कर सुरक्षित रखें और भविष्य में उपयोग के लिए उसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें, रिजल्ट जारी होने के साथ ही हजारों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। अब छात्र आगे की पढ़ाई और प्रवेश प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

अगली कक्षा में मिलेगा प्रवेश

इस परीक्षा में सफल होने वाले छात्र अब कक्षा 11वीं में प्रवेश लेने के योग्य हो गए हैं। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की गई थी जो मुख्य परीक्षा में सफल नहीं हो पाए थे या अपने अंकों में सुधार करना चाहते थे।

यह भी पढ़ें : MP News: मध्य प्रदेश में OBC आरक्षण विवाद: हाईकोर्ट में सुनवाई टली, नई बेंच करेगी मामले की सुनवाई

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें