MP News: MP में शुरू होगी 30 हजार से अधिक शिक्षकों के प्रमोशन की प्रक्रिया, 48 हजार पदों पर नई भर्ती के आसार

MP News: MP में शुरू होगी 30 हजार से अधिक शिक्षकों के प्रमोशन की प्रक्रिया, 48 हजार पदों पर नई भर्ती के आसार

MP News: MP में शुरू होगी 30 हजार से अधिक शिक्षकों के प्रमोशन की प्रक्रिया, 48 हजार पदों पर नई भर्ती के आसार

MP News: मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में पदोन्नति का इंतजार कर रहे 30 हजार से अधिक शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है, आगामी दिसंबर माह में प्रस्तावित शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का परिणाम आते ही विभाग द्वारा शिक्षकों के प्रमोशन की पहली सूची जारी की जा सकती है, सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के तहत दिसंबर 2028 तक कुल छह बार पात्रता परीक्षा आयोजित कराई जानी है, जिसके तहत पहली परीक्षा माध्यमिक शिक्षा मंडल के माध्यम से प्रस्तावित की गई है.

पदोन्नति में देरी से प्रदेश के शिक्षकों में आक्रोश: सीनियरिटी, पात्रता और  रिक्त पदों के आधार पर हों प्रमोशन, शिक्षक संगठनों ने उठाई आवाज

खाली होंगे करीब 48 हजार पद

प्रदेश सरकार द्वारा 30 जुलाई से विभिन्न विभागों में शुरू की गई पदोन्नति प्रक्रिया के तहत करीब एक लाख कर्मचारियों का प्रमोशन हो चुका है, अब स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षक संवर्ग के प्रमोशन की बारी है, 30 हजार से ज्यादा शिक्षकों के पदोन्नत होने और आगामी मार्च 2027 तक करीब 8 हजार शिक्षकों के सेवानिवृत्त होने से प्रदेश में लगभग 48 हजार पद रिक्त हो जाएंगे, जिससे युवाओं के लिए शिक्षक भर्ती के नए अवसर पैदा होंगे.

नई शिक्षक भर्ती का विज्ञापन

विभागीय योजना के अनुसार प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक (वर्ग-1, वर्ग-2 और वर्ग-3) संवर्ग में रिक्त होने वाले इन 48 हजार पदों पर नई भर्ती की प्रक्रिया आयोजित की जाएगी, हालांकि नए भर्ती विज्ञापन के लिए युवाओं को थोड़ा इंतजार करना होगा, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा नई शिक्षक भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन मार्च 2028 के बाद जारी किए जाने की तैयारी है, जिसके बाद लिखित परीक्षा और काउंसलिंग की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी.

TET की अनिवार्यता का किया विरोध

दूसरी तरफ, प्रदेश के विभिन्न शिक्षक संघ प्रमोशन प्रक्रिया को TET परीक्षा से जोड़े जाने का कड़ा विरोध कर रहे हैं, शिक्षक नेताओं की मांग है कि विभागीय वरिष्ठता के आधार पर बिना किसी पात्रता परीक्षा के तुरंत पदोन्नति दी जाए, स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह और उच्च अधिकारियों के साथ हुई बैठकों में भी यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया है, जिसे लेकर शिक्षक संघों में असंतोष व्याप्त है.

27 सितंबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

पदोन्नति में हो रही देरी और TET की शर्त से नाराज ‘अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा’ ने आगामी 27 सितंबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन पर जाने की चेतावनी दी है, शिक्षक संगठनों ने अपने मांग पत्र में बिना शर्त जल्द से जल्द पदोन्नति सूची जारी करने की मांग को प्रमुखता से शामिल किया है, उनका कहना है कि लंबे समय से लंबित प्रमोशन प्रक्रिया को बिना वजह लटकाने से प्रदेश भर के हजारों शिक्षकों का मनोबल प्रभावित हो रहा है.

यह भी पढ़ें : MP News: MP में 21 साल बाद शुरू हुई सरकारी बस सेवा, नितिन गडकरी और CM मोहन ने दिखाई हरी झंडी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें