MP News : UCC पर MP सरकार का बड़ा कदम, मानसून सेशन में आ सकता है बिल
MP News : मध्यप्रदेश सरकार आने वाले मानसून सेशन में यूनिफार्म सिविल कोड [UCC] का प्रस्ताव ला सकती है. मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा है की इस सेशन में प्रस्ताव विधान सभा में रखा जायेगा और पास करने की भी तयारी है.
मानसून सेशन में आ सकता है UCC प्रस्ताव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने UCC को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा की मानसून सेशन के दौरान विधान सभा में UCC का प्रस्ताव लाया जायेगा. सरकार इस कानून को लागू करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है.
समिति कर रही है तयारी
राज्य UCC की संभावनायों का अध्ययन करने और ड्राफ्ट तैयार करने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति बनायी गयी है. इस समिति का गठन अप्रैल महीने में किया गया था. समिति की अध्यक्षता रिटायर्ड सुप्रीम कोर्ट जज जस्टिस रंजना प्रकाश देसी कर रही हैं .
लोगों से ली गयी राय
समिति ने राज्य के कई हिस्सों का दौरा कर अलग-अलग वर्गों के लोगों से सुझाव लिए. सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भी लोगों की रायमांगी थी. प्राप्त सुझावों के आधार पर ड्राफ्ट को अंतिम रूप दिया जा रहा है.
दिवाली तक लागू करने का लक्ष्य
सरकार का प्रयास है की UCC प्रस्ताव को मानसून सेशन में विधान सभा के सामने रखा जाये. यदि सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो इस साल दिवाली तक मध्य प्रदेश में UCC लागू किया जा सकता है.
पक्ष और विपक्ष की प्रतिक्रिया
बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने UCC का समर्थन करते हुए इसे देश के लिए ज़रूरी बताया है. वहीँ कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कुछ प्रावधानों पर सवाल उठाये है. उनका कहना है की इस मुद्दे पर सभी वर्गों की राय को महत्व दिया जाना चाहिए|
यह भी पढ़े :MP News: MPBSE कक्षा 10वीं द्वितीय परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, छात्र ऐसे करें चेक
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |



