CG News: रबी की खेती बनी कमाई का जरिया, गेहूं ने बढ़ाई किसान की आमदनी

CG News: रबी की खेती बनी कमाई का जरिया, गेहूं ने बढ़ाई किसान की आमदनी

CG News: रबी की खेती बनी कमाई का जरिया, गेहूं ने बढ़ाई किसान की आमदनी

CG News: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में किसानों को रबी फसलों की खेती के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है. कृषि विभाग के सहयोग और सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने से कई किसान अब सालभर खेती कर बेहतर आय अर्जित कर रहे हैं.

कम लागत, दोगुना फायदा: जशपुर के किसान ने गेहूं की खेती से बढ़ाई आमदनी

किसान ने पेश की सफलता की मिसाल

मनोरा विकासखंड के सोगड़ा गांव के किसान कीना राम ने सीमित कृषि भूमि में नई सोच के साथ रबी सीजन में गेहूं की खेती शुरू की. पहले जहां खेत रबी के दौरान खाली रहता था, वहीं अब उसी जमीन से अतिरिक्त उत्पादन मिलने लगा है, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत किसान को अनुदान पर उन्नत किस्म का गेहूं बीज उपलब्ध कराया गया. कृषि विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में उन्होंने आधुनिक खेती की तकनीकों को अपनाकर बेहतर परिणाम हासिल किए.

आधुनिक तकनीक से बढ़ा उत्पादन

खेती शुरू करने से पहले खेत की अच्छी तैयारी की गई. जैविक खाद का उपयोग, समय पर सिंचाई और खरपतवार नियंत्रण जैसे उपाय अपनाए गए. इससे फसल स्वस्थ रही और उत्पादन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई. साथ ही कीट और रोगों का असर भी काफी कम रहा, पहले किसान केवल खरीफ सीजन में धान की खेती करते थे. अब रबी में गेहूं की खेती से अतिरिक्त फसल और अतिरिक्त आमदनी मिल रही है. इससे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और खेती को सालभर लाभ का माध्यम बनाने में सफलता मिली है.

यह भी पढ़ें : CG News: सुकमा की बड़ी उपलब्धि, 17 स्वास्थ्य केंद्र राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन से सम्मानित

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें