MP News: कैलारस शुगर मिल के पुनरुद्धार की प्रक्रिया शुरू, रोजगार और उद्योग को मिलेगी नई रफ्तार
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुसार मुरैना जिले की लंबे समय से बंद कैलारस शुगर मिल को दोबारा शुरू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, सरकार का उद्देश्य मिल को पुनर्जीवित कर क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाना और औद्योगिक गतिविधियों को गति देना है, 19 अगस्त 2025 को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक के निर्णय के तहत मिल की भूमि एमएसएमई विभाग को हस्तांतरित की गई थी.
कंपनियों से मांगे गए ऑनलाइन प्रस्ताव
मिल के संचालन के लिए एमएसएमई विभाग ने रुचि की अभिव्यक्ति यानी EOI आमंत्रित की है, इच्छुक कंपनियां और संस्थाएं 15 सितंबर 2026 की शाम 5 बजे तक ऑनलाइन प्रस्ताव जमा कर सकेंगी, प्राप्त प्रस्ताव 16 सितंबर को शाम 5 बजे खोले जाएंगे, सरकार कैलारस शुगर मिल को जैसी है, जहां है के आधार पर लीज पर देने की तैयारी कर रही है.

3 सितंबर को होगी प्री-बिड मीटिंग
EOI को लेकर प्री-बिड मीटिंग 3 सितंबर 2026 को दोपहर 3 बजे भोपाल के विंध्याचल भवन में आयोजित होगी, इच्छुक कंपनियां और संस्थाएं 7 सितंबर की शाम 5 बजे तक अपने लिखित सवाल और सुझाव भेज सकेंगी, वहीं प्रस्ताव देने वाले इच्छुक पक्ष 31 अगस्त और 1 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे से मिल की साइट विजिट भी कर सकेंगे.
30 साल की लीज पर मिलेगी मिल
कैलारस शुगर मिल की प्रतिदिन गन्ना पेराई क्षमता 1,250 टन बताई गई है, मिल परिसर में फैक्ट्री बिल्डिंग, प्लांट और मशीनरी, गोदाम, वर्कशॉप और करीब 12.86 हेक्टेयर भूमि शामिल है, मिल को 30 वर्ष की लीज पर देने की योजना है और संतोषजनक संचालन की स्थिति में लीज अवधि बढ़ाई जा सकती है, मिल कैलारस में NH-552 पर स्थित है और रेलवे स्टेशन से इसकी दूरी करीब 3 किलोमीटर से कम है.
बंद औद्योगिक इकाइयों को फिर खड़ा करने पर जोर
मध्यप्रदेश सरकार बंद पड़ी औद्योगिक इकाइयों को दोबारा शुरू करने और श्रमिकों की लंबित देनदारियों के समाधान पर भी जोर दे रही है, इंदौर की हुकुमचंद मिल के मामले में करीब 224 करोड़ रुपए की राशि से लगभग 4,700 श्रमिक परिवारों को राहत दी गई, वहीं उज्जैन की विनोद मिल के श्रमिकों की लंबित देनदारियों के भुगतान की कार्रवाई की गई है, ग्वालियर की जेसी मिल और रतलाम की सज्जन मिल से जुड़े मामलों में भी समाधान की दिशा में प्रयास जारी हैं.
स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा फायदा
सरकार का लक्ष्य बंद औद्योगिक परिसंपत्तियों का बेहतर उपयोग कर नई औद्योगिक गतिविधियां शुरू करना और रोजगार के अधिक अवसर पैदा करना है, कैलारस शुगर मिल के दोबारा संचालन से गन्ना उत्पादक किसानों, श्रमिकों और स्थानीय कारोबारियों को भी फायदा मिलने की उम्मीद है, अब सरकार की EOI प्रक्रिया के बाद यह तय होगा कि मिल का संचालन कौन सी कंपनी या संस्था करेगी और वर्षों से बंद पड़ी इस मिल को फिर से उत्पादन में लाने की प्रक्रिया कितनी तेजी से आगे बढ़ती है.
यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी में मूसलाधार बारिश से तबाही, 6 महीने पहले बनी 104 करोड़ की सड़क हुई क्षतिग्रस्त
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
